Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home Remedies For Gastric Headache: सिरदर्द एक आम समस्या है, जिससे आए दिन लोगों को दो-चार होना पड़ता है। सिर में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें गैस भी शामिल है। जी हां, गैस या एसिडिटी के कारण बहुत से लोग सिरदर्द से परेशान रहते हैं। कई बार सिर पर गैस चढ़ जाती है, जिसकी वजह से सिर में तेज दर्द होने लगता है। साथ ही, खट्टी डकार और उल्टी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में, कई लोग इससे राहत पाने के लिए पेन किलर्स का सहारा लेते हैं। लेकिन इन दवाओं का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं, जो गैस की वजह से सिरदर्द की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इन उपायों के बारे में –
गैस के कारण सिरदर्द से राहत पाने के लिए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, नींबू में मौजूद गुण पाचन तंत्र को दुरुस्त करके सिरदर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस मिलाकर पिएं। इससे आपको जल्द राहत मिल सकती है।
अजवाइन पेट से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होती है। इसमें थाइमोल नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो गैस की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। अगर आप गैस के कारण होने वाले सिरदर्द से परेशान हैं, तो आधा चम्मच अजवाइन को अच्छी तरह पीस लें। फिर इसमें थोड़ा-सा काला नमक मिलाएं और इसे गिलास गुनगुने पानी में डालकर पी लें। ऐसा करने से आपको सिरदर्द और गैस से जल्द राहत मिल सकती है।
गैस की वजह से सिरदर्द होने पर अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें एक इंच अदरक को कूटकर डालें और अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे छान लें और इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा-सा शहद भी मिला सकते हैं। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गैस और सिरदर्द, दोनों को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
तुलसी में एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जो सिरदर्द की समस्या से राहत दिला सकते हैं। अगर आप गैस की वजह से सिरदर्द से परेशान हैं, तो तुलसी की पत्तियों को चबाएं या इसकी चाय का सेवन करें। इससे आपको दर्द से जल्द राहत मिल सकती है।
अगर आपको गैस के कारण सिर दर्द हो रहा हो, तो अपने माथे पर एक कोल्ड पैक लगाएं। इसके लिए एक तौलिए में कुछ बर्फ के टुकड़े लपेटें। इसे 15 मिनट के लिए सिर पर रखें और फिर 15 मिनट के लिए ब्रेक लें। फिर इस प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं। ऐसा करने से सिरदर्द को कम करने में मदद मिलेगी।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।