
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : October 17, 2024 9:01 AM IST
Home Remedies For Sulfur Burps: खाना खाने के बाद डकार आना नॉर्मल है। लेकिन कई लोगों को खाना खाने के बाद खट्टी डकार आने लगती है। कई लोगों को खट्टी डकार के साथ बदबू, मुंह में खट्टा पानी आने और सीने में जलन जैसी समस्याएं भी होती है। खट्टी डकार आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे ज्यादा तला-भुना खाना, ओवरइटिंग, जल्दी-जल्दी खाना, अपच, एसिडिटी, स्मोकिंग और शराब का सेवन करना। अगर आप भी कट्टी डकार की समस्या से परेशान है तो कुछ घरेलू उपाय की मदद से छुटकारा पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से खट्टी डकार से तुरंत राहत मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सौंफ काफी प्रभावी होती है। इसके सेवन से पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है, जिससे भोजन पचाने में मदद मिलती है। इससे गैस, ब्लोटिंग, और खट्टी डकार से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप खाने के बाद आधा चम्मच सौंफ चबाकर खा सकते हैं या सौंफ की चाय बनाकर पी सकते हैं
खट्टी डकार की समस्या में अदरक का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को शांत करके गैस और खट्टी डकार से राहत देते हैं। इसके लिए एक चम्मच अदरक के रस को पानी में मिलाकर पिएं। इससे आपको जल्द राहत मिल सकती है।
खट्टी डकार की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप जीरा पानी का सेवन कर सकते हैं। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करके गैस, एसिडिटी और खट्टी डकार से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा डालकर उबाल लें। फिर इसे थोड़ा ठंडा होने के बाद पी लें।
हींग को पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह पेट में दर्द गैस और खट्टी डकार की समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकती है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकी भर हींग घोलकर पी सकते हैं। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा।
खट्टी डकार की समस्या को दूर करने के लिए पुदीने की पत्तियों का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कूलिंग इफेक्ट होता है, जिससे खट्टी डकार, सीने में जलन और गैस से राहत मिलती है। इसके लिए आप पुदीने की चाय बनाकर पिएं। इसे बनाने के लिए पुदीने की कुछ पत्तियों को पानी में डालकर 5-10 मिनट तक उबाल लें। फिर इसे छानकर इसका सेवन करें।