
Also Read
Pinched nerves pain relief home remedies: हाथ में झनझनाहट (Hath mei jhunjhuni), दर्द और सूजन जैसी समस्याएं कई बार सुबह सोकर उठने के बाद महसूस होती हैं। आमतौर पर ये समस्याएं हाथ की नस दब जाने (pinched nerves) की वजह से होती है जो कि गर्दन से लेकर आपकी उंगलियों से जुड़ी हुई होती है। यह एक कॉमन समस्या है और आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से यह तेजी से बढ़ भी रही है। आमतौर पर लोग हाथों में होनेवाली इस झनझनाहट को गम्भीरता से नहीं लेते पर यह गम्भीर समस्या हो सकती है। अगर आपको बार-बार ये लक्षण (symptoms of pinched nerves) दिखायी दें तो अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।
वहीं, घर में दर्द से राहत पाने के लिए (dard se aram paane ke upay) आप किचन में पड़ी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये दादी-नानी के नुस्खे (Dadi Nani ke nushkhe) हैं जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
पान के पत्ते पर लगाया जाने वाला चूना हाथ की दबी हुई नसों को खोलने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप दही में थोड़ा-सा चूना और पानी मिलाएं। अब इस पानी को थोड़ी-सी मात्रा में पीएं। ध्यान रखें कि आपको दिनभर में केवल 1 चुटकी चुने का सेवन करना है। बेहतर परिणाम के लिए आप चूने का पानी सुबह खाली पेट पीसकते हैं।
नस दबने की समस्या (Nas dab jane ki samsya) और उससे जुड़ा दर्द कम करने के लिए आप मेथी के बीजों के पानीका भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपको तेजी से आराम मिल सकता है। दर्द से आराम पाने के लिए मेथी का इस्तेमाल इस तरह करें-
एक कटोरी मेथी के बीजों को आप पानी में भिगोएं। फिर इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
अब दर्द वाली जगह पर इस पेस्ट को लगाएं। 40-50 मिनट बाद पानी से साफ करें।
यह भी पढ़ें-