Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सर्दियां खत्म होने को हैं और गर्मियों ने अपनी दस्तक दे दी है। सुबह-शाम की ठंड और दिन में पड़ने वाली गर्मी ये ऐसा खतरनाक कॉम्बिनेशन है जो हमें इस मौसम में बीमार बनाने का काम करता है। इस मौसम में अक्सर सर्दी-जुकाम जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में बहुत से लोग बीमार होने लगते हैं, जिसका कारण मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव का होना है। इन सीजनल समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग अक्सर एलोपैथी दवाओं का सहारा लेते हैं। वहीं कुछ लोग इन समस्याओं से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आप इन समस्याओं से निजात पाने के लिए आपके पास भी शानदार घरेलू नुस्खे होने चाहिए। तो चलिए जानते हैं सर्दी-जुकाम से निजात पाने के लिए शानदार 4 घरेलू नुस्खे..
अदरक या इसका पाउडर सीजनल समस्याओं से निजात पाने में हमारी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए जब हम अदरक को पानी में डालकर उबालते हैं, तो यह हमारे मेटाबॉलिज्म के लिए बेहतरीन ड्रिंक बन जाता है। साथ ही अदरक का काढ़ा हमारे सीने में जमा कफ को बाहर निकालने में मदद करता है और गले को शांत करता है जिससे खांसी में राहत मिलती है।
गले के इंफेक्शन से राहत पाने के लिए आप हल्दी के पानी के गरारे भी कर सकते हैं। जी हां हल्दी एक शानदार एंटी वायरल औषधी है जो हमें सीजनल संक्रमण से बचाती है। इसके लिए आप 1 गिलास पानी में 2-3 चम्मच हल्दी डालकर उसे 3-4 मिनट तक उबालें। अब इस पानी से गरारे दिन में 2-3 बार गरारे करें। ये आयुर्वेदिक औषधि आपको सर्दी-खांसी से निजातदिला सकती है।
सर्दी-खांसी से कभी-कभी हमारा गला बिल्कुल जाम हो जाता है। हालांकि ऐसा तभी होता है जब हमें संक्रमण बहुत ज्यादा हो गया हो। यदि आप संक्रमण की इस अवस्था तक पहुंच गए हैं तो इससे बचाव के लिए आपको सेंधा नमक और पानी को आपस में मिलाकर उससे गरारे करने चाहिए। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से आपका बंद गला खुल जाएगा।
अदरक का अर्क और शहद ये ऐसा शानदार कॉम्बिनेशन हैं जो हमें खांसी से निजात दिलाने की गारंटी है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप अदरक को पीसकर इसका रस निकाल लें। और 1 चम्मच अदरक के रस में 4-5 बूंद शहद मिलाकर पीने से आपकी खांसी की समस्या काफी तेजी से ठीक हो सकती है।
Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की औषधि संबंधी सलाह देना नहीं है। किसी भी नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर लें।