
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 16, 2023 9:35 AM IST
Home remedies for gas problem in kids: छोटे बच्चों के पेट में तकलीफें अक्सर होती हैं, विशेषकर शिशुओं को बार-बार कॉलिक और पेट फूलने की शिकायत होती है। जिसकी वजह से बच्चे बहुत अधिक परेशान हो जाते हैं। बच्चों और शिशुओं को पेट में गैस होने और पेट फूलने या पेट में दर्द की परेशानी कई कारणों से होती है। कुछ बच्चों को लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या होती है या दूध से एलर्जी होती है। इससे बच्चों के लिए दूध को पचा पाना मुश्किल हो जाता है और उनका पेट फूल जाता है। वहीं, अनहेल्दी फूड्स और जंक फूड्स खाने के कारण भी बच्चों को पेट में गैस हो जाती है। (causes of gas problem in kids)
वहीं, बच्चों को जब गैस की परेशानी हो तो वे पेट में तनाव और दर्द से चिड़चिड़े हो जाते हैं। ऐसे में बच्चे को दर्द और तकलीफ से राहत दिलाने के लिए इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, बहुत छोटे बच्चों के लिए इन नुस्खों का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से इस बारे में जरूर पूछें। आइए जानें गैस से राहत दिलाने वाले घरेलू नुस्खों के बारे में। (how to help kids to get relief from gas problem)

पेट की समस्याओं से आराम पाने के लिएअजवाइन का सेवन (benefits of ajwain seeds) लाभकारी माना जाता है। अजवाइन में पाचक गुण होते हैं जो पेट की समस्याओं से आराम दिलाते हैं। जब बच्चे को पेट में दर्द हो तो उसे अजवाइन का पानी पिलाएं। बच्चे के लिए अजवाइन का पानी (how to make ajwain water for gas relief problem) इस तरह तैयार कर सकते हैं-

पेट में दर्दऔर गैस की परेशानी से आराम पाने के लिए हरी इलायची (Hari Ilaichi ke fayde) का सेवन असरदार माना जाता है। यह नेचुरल होने के साथ-साथ पेट को ठंडक देने का काम करता है। वहीं, हरी इलायची में पाचक गुण भी होते हैं जो डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ाते हैं। बच्चों को गैस की परेशानी से राहत दिलाने के लिए हरी इलायची का सेवन दूध (Milk with green cardamom) के साथ किया जा सकता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी और घरेलू नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)