प्रेग्नेंसी में एसिडिटी से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Acidity Home Remedies: प्रेग्नेंसी में एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप कुछ उपायों का सहारा ले सकती हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान उपायों के बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 5, 2024 8:26 AM IST

Acidity In Pregnancy Home Remedies: मां बनना हर महिला के लिए सबसे सुखद एहसास होता है। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्भावस्था में कई महिलाओं को एसिडिटी की समस्या बहुत परेशान करती है। दरअसल, प्रेग्नेंसी हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिसके कारण एसिडिटी हो जाती है। इसकी वजह से सीने में जलन, खट्टी डकार और मतली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए कई महिलाएं दवाओं का सेवन करती हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी में बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में, आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप प्रेग्नेंसी में होने वाली एसिडिटी से राहत पा सकती हैं (Home Remedies For Acidity In Pregnancy In Hindi)।

सौंफ

सौंफ पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। प्रेग्नेंसी में एसिडिटी होने पर आप सौंफ की चाय बनाकर पी सकती हैं। इसके लिए एक पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें। फिर इसे छान कर पिएं। इससे आपको सीने में जलन और गैस की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है।

नींबू पानी

प्रेग्नेंसी में एसिडिटी की समस्या होने पर आप नींबू पानी का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और एक नींबू का रस डालें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाने के बाद घूंट-घूंट कर पिएं। इससे आपको जल्द आराम मिल सकता है।

अदरक

अदरक न केवल सीने और पेट की जलन को दूर करता है, बल्कि अपच और मतली की समस्या से भी राहत दिलाता है। एसिडिटी होने पर आप अदरक की चाय का सेवन कर सकती हैं। इससे आपको जल्द आराम मिल सकता है।

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस भी प्रेग्नेंसी में एसिडिटी की समस्या से राहत दिला सकता है। इसके लिए आप घर में ताजा एलोवेरा जूस बनाकर इसका सेवन कर सकती हैं। इससे अपच और कब्ज की परेशानी भी दूर होगी। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

जीरा पानी

जीरा पाचन तंत्र को दुरुस्त करके एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा उबालें और ठंडा होने के बाद पी लें। इससे एसिडिटी से तुरंत राहत मिल सकती है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source