
Also Read
Headache relief natural remedies: रोजमर्रा की भागदौड़ में लोगों को अलग-अलग कारणों से सिरदर्द की शिकायत होती रहती है। नींद पूरी ना हो या खाने-पीने का समय बदल जाए या मौसम और तापमान में बदलाव हो जाने पर लोगों को सबसे पहले सिर में दर्द की ही शिकायत महसूस होती है। हल्का-फुल्का सिरदर्द होने पर लोग बाम लगा लेते हैं या मसाले वाली चाय पी लेते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को बार-बार और गम्भीर सिरदर्द महसूस होता है। माइग्रेन से परेशान लोगों को अक्सर इतना तेज दर्द महसूस होता है कि वे ठीक तरीके से आंख भी नहीं खोल पाते। इससे उन्हें अपने काम पर फोकस करने में भी परेशानी होती है। वहीं, माइग्रेन के साथ उल्टी की शिकायत भी काफी कॉमन है। जिसकी वजह से लोग बहुत कमजोर और बीमार महसूस करते हैं। माइग्रेन वाले सिरदर्द से राहत पाने के लिए आपको डॉक्टर द्वारा बताए उपाय अपनाने चाहिए। इसके अलावा आप इन हर्बल और इशेंसियल ऑयल्स से तैयार नुस्खे ( Herbal oils for migraine pain relief in Hindi.)भी आजमा सकते हैं।
जब सिर में तेज दर्द हो तो रोजमेरी ऑयल से सिर की मालिश करें। रोजमैरी ऑयल या गुलमेंहदी के तेल से चम्पी करने सेदर्द से आराम मिलता है। रोजमैरी के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व (anti-inflammatory) पाए जाते हैं जो सूजन कम करते हैं और इसके एनाल्जेसिक गुण स्ट्रेस को कम करते हैं जिससे सिरदर्द से आराम मिलता है। रोजमैरी तेल के ठंडक देनेवाले गुण दिमाग को शांत करते हैं और इससे अनिद्रा की समस्या भी कम होती है।
सिर में होनेवाले दर्द से आराम पाने के लिए आप पुदीने के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है। पुदीन के तेल में मेंथॉल (menthol) भी होता है जो स्ट्रेस कम करता है और इससे मांसपेशियों की अकड़न और तनाव कम होता है। नसों में महसूस होनेवाले दर्द को खत्म करके मिंट ऑयल स्ट्रेस से आराम दिलाता है। यह माइग्रेन के दर्द से परेशानलोगों को आराम दिलाता है।
एंग्जायटी और थकान की वजह से होनेवाले सिरदर्द की समस्या से राहत पाने के लिए कैमोमाइल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। माइग्रेन की वजह से होनेवाली नींद से जुड़ी समस्याएं (sleep related problems), बेचैनी और स्ट्रेस भी कैमोमाइल ऑयल लगाने से कम होती हैं। हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कैमोमाइल का तेल लगाने से मना किया जाता है। इसीलिए, इसका इस्तेमाल सावधानी से करें।