Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पीरियड्स में पेट दर्द से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Stomach Pain During Periods Home Remedies: पीरियड्स में पेट के दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

पीरियड्स में पेट दर्द से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Written by priya mishra |Updated : February 18, 2025 10:54 AM IST

Home Remedies For Stomach Pain During Periods: पीरियड्स हर महिला के लिए काफी कठिन समय होता है। इस दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अधिकतर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या होती है। लेकिन कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है। ऐसे में, अक्सर कई महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए पेन किलर का सेवन करती हैं। लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इन दवाइयों का सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में, पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पीरियड्स में पेट के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

अदरक और शहद

पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए आप अदरक और शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक चम्मच शहद और एक चम्मच अदरक का रस लें। इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं और फिर सेवन करें। इससे कुछ ही देर में दर्द कम हो जाएगा। साथ ही, यह गैस और क्रैम्प्स की समस्या से राहत दिलाने में भी मददगार होता है।

गर्म पानी से सिकाई करें

गर्म पानी से सिकाई करने से पेट के आसपास की मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे दर्द और ऐंठन से राहत मिल सकती है। इसके लिए एक हीटिंग पै़ड या गर्म पानी की थैली लें और इसे पेट पर रखें। इससे 15-20 मिनट तक सिकाई करें। ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिलेगी।

Also Read

More News

काली किशमिश

पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए आप काली किशमिश का सेवन कर सकते हैं। यह पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने और हार्मोन को संतुलित करने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट भीगी हुई काली किशमिश का सेवन कर सकती हैं।

गुड़

पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाने में गुड़ काफी प्रभावी साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो गर्भाशय में होने वाली ऐंठन और दर्द को कम करने में मददगार होता है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा दर्द होता है, जो रोजाना एक टुकड़ा गुड़ जरूर खाएं।

हल्दी वाला दूध

पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए आप हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकती हैं। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन से राहत दिला सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। इससे आपको जल्द राहत मिल सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।