
Also Read
आंखें लाल होने पर तुरंत ट्राई करें ये 5 हैक्स, लालपन के साथ आंखों का दर्द भी होगा दूर
आंखों में लालपन आना, जलन होना और सूजन आना आम है। जब व्यक्ति धूल मिट्टी के संपर्क में आता है या जब मौसम में बदलाव होता है तो इस तरह की समस्या हो जाती है। ऐसी स्थिति में आंखों को खोलने-बंद करने में भी दिक्कत हो सकती है। आज हम आपको आंखों के लालपन को कम करने के कुछ आसान हैक्स बता रहे हैं।
जब भी आपकी आंखें लाल हों, रेड हो या उनमें जलन हो तो आपको सबसे पहले साफ पानी से अपनी आंखें धोनी चाहिए। इसके साथ ही आप एक तरीका और अपना सकते हैं। एक कटोरे में साफ लेकिन ठंडा पानी लें और इसमें 2 से 3 मिनट तक अपनी आंखें भिगा कर रखें। इस दौरान आपकी आंखें बंद होनी चाहिए।
आंखें लाल होने पर आइस पैक या खीरे का इस्तेमाल भी काफी प्रभावशाली होता है। खीरे की स्लाइस काटे और इसे करीब 10 मिनट तक अपनी आंखों पर रखें। खीरे में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट आपकी आंखों की नसों को आराम देने में मदद करते हैं। वहीं आप आइस पैक का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए अपनी आंखों पर 10 मिनट के लिए आइस पैक रखें। इससे आंखों का लालपन दूर होने के साथ ही सूजन भी दूर होगी।
सोने के दौरान आप सूदिंग जैल के साथ आई मास्क का यूज़ कर सकते हैं। ये आई मास्क आपको जैल के साथ मिलेगा। आपको बस इसे अपनी आईज पर रखना है। आई मास्क को मार्किट से खरीदने के बाद फ्रिज़ में ठंडा करने के लिए रख दें। सोने से कुछ देर पहले इसका यूज़ करें।
अपनी चाय में 1 चम्मच सूखे कैमोमाइल फूल डालें या इसे उबला हुआ पानी में डालें और 5 मिनट के लिए बॉइल करें। अब इसे छान लें और ठंडा होने दें। अब आप इस चाय में कॉटन को भिगाकर अपनी आंखों पर लगा सकते हैं। इससे आपकी आंखों को काफी आराम मिलेगा।
चाय में टैनिक एसिड होता है जो खुजली वाली आंखों को कम करने में मदद करता है। आप ग्रीन टी या ब्लैक टीबैग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस तरह की चाय को आपको पहले ठंडा करना है और फिर कॉटन की मदद से अपनी आंखों पर लगाना है।