शुगर कंट्रोल के लिए हल्दी और मेथी का ये मिश्रण खाएं रोज, पेट की समस्याएं भी हो जाएंगी कम
शुगर कंट्रोल के लिए हल्दी और मेथी का ये मिश्रण खाएं रोज, पेट की समस्याएं भी हो जाएंगी कम
आयुर्वेद और दादी नानी के नुस्खों में इस्तेमाल होनेवाली हल्दी, मेथी और त्रिफला जैसी नेचुरल चीजें शुगर कंट्रोल करने में कारगर हैं। यहां पढ़ें इन हेल्दी चीजों से तैयार नुस्खा जो आपके रक्त में बढ़े ग्लूकोज को कम करने का काम करता है।
Written By:
Sadhna Tiwari
| Updated : February 5, 2024 6:46 PM IST
Blood Glucose Level Controlling Sugar Levels: डायबिटीज की बीमारी अस्त-व्यस्त लाइफस्टाइल और अनाप-शनाप खाने-पीने की आदतों के कारण लोगों में कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। मोटापा, हाई बीपी और थायरॉइड जैसी समस्याएं खराब लाइफस्टाइल की वजह से होती हैं और इन्हें लाइफस्टाइल डिजिजेज कहा जाता है। डायबिटीज भी ऐसी ही एक बीमारी है जो खराब जीवनशैली की वजह से होती है। डायबिटीज एक क्रोनिक बीमारी है और इसके मरीज को जिंदगीभर इसकी दवाइयां खानी पड़ सकती हैं।
मधुमेह या डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए अपनी डाइट और खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। साथ ही कुछ चीजों से परहेज और कुछ घरेलू नुस्खों का सेवन करने से भी शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायता हो सकती है।
आयुर्वेद और दादी नानी के नुस्खों (Dadi-Nani Ke Nushkhe) में इस्तेमाल होनेवाली हल्दी, मेथी और त्रिफला जैसी नेचुरल चीजें शुगर कंट्रोल करने में कारगर हैं। यहां पढ़ें इन हेल्दी चीजों से तैयार नुस्खा जो आपके रक्त में बढ़े ग्लूकोज को कम करने का काम करता है।
मेथी और हल्दी का यूं करें सेवन कम होगा शुगर लेवल (How to consume methi-haldi and triphala for sugar control in Hindi)
एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी के दाने (methi seeds) भिगोएं।
इस पानी में आधा चम्मच त्रिफला पाउडर(आंवला, हरड़ और बहेड़ा का मिश्रण) डाल दें।
एक हल्दी की गांठ (Haldi) लें और उसे कूटकर अन्य मसालों के साथ पानी में डाल दें।
अब गिलास को ढंक दें और रातभर इसे यूं हीं रहने दें।
अगले दिन सुबह इस पूरे मिश्रण को अच्छी तरह उबालें। 10 मिनट उबलने के बाद पानी और मसालों के मिश्रण को आंच से उतार लें।
अब इसे छान लें और चाय की तरह तुरंत पीएं।
मेथी-हल्दी-त्रिफला का पानी पीने के फायदे (Benefits of drinking methi-haldi and triphala )
हल्दी एंटीबैक्टेरियल तत्वों से भरपूर होती है और यह आपकी इम्यून पॉवर बढ़ती है।
मेथी ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ बॉडी डिटॉक्स में भी मदद करती है।
त्रिफला इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ डाइजेस्टिव सिस्टम को भी काम करने में सहायता करता है जो आपकी कॉन्स्टिपेशन, एसिटिडी और पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम करके उनसे भी आराम दिलाता है।
त्रिफला, हल्दी और मेथी का सेवन करने से स्किन पर ग्लो आता है।
आंवला में विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स और अलग-अलग तरह के मिनरल्स भी त्रिफला में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व आपकी आंखों की हेल्थ को सुधारते हैं जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.