गुग्गुल का पानी पीकर पिघल जाएगी मोटी तोंद, मिलेंगे ये 5 फायदे भी

Belly fat kam karne ke upay: गुग्गुल का सेवन करने से आपको तेजी से वेट लॉस में मदद हो सकती है। यहां पढ़ें गुग्गुल के फायदे और इसके सेवन के उपाय।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 1, 2024 7:09 PM IST

Drink to reduce belly fat: तोंद निकलना या बढ़ती हुई तोंद की समस्या आजकल लोगों में कॉमन है और इसकी वजह है कई-कई घंटों तक लगातार बैठकर काम करना। लैपटॉप के सामने बैठकर काम करने के अलावा लोग मोबाइल देखने या टीवी देखने, खाना खाने के बाद तुरंत लेट जाने जैसी गलतियां भी करते हैं जिसकी वजह से उनका बेली फैट लगातार बढ़ता रहता है और उनका शरीर बेडौल होने लगता है।

दरअसल, शरीर के मध्यभाग यानि पेट और कमर के आसपास फैट तेजी से जमा तो होता है लेकिन इसे घटा पाना मुश्किल होता है। इसीलिए, जब पेट निकलने लगता है तो इसे कंट्रोल कर पाने में भी मुश्किल आती है। बेली फैट कम करने के लिए आपको एक्सरसाइज और सही डाइट की सलाह दी जा सकती है। साथ ही अपनी लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाने और कुछ घरेलू नुस्खे भी आप आजमा सकते हैं। यहां आप पढ़ेंगे एक ऐसे ही हेल्दी ड्रिंक के बारे में जो बेली फैट कम करने में मदद कर सकता है।

गुग्गुल से कम करें अपना बेली फैट

आयुर्वेद में गुग्गुल को उसके औषधीय गुणों के लिए खासतौर पर पहचाना जाता है। आप सुबह एक गिलास गुग्गुल का पानी पी सकते हैं जो आपके वेट लॉस और विशेषकर पेट की चर्बी कम करने का काम करता है। गुग्गुल का पानी तैयार करने का तरीका पढ़ें यहां-

गुग्गुल को त्रिफला चूर्ण के साथ पूरी रात भिगोकर रखा जाता है। फिर अगले दिन इसे छानकर साफ पानी के साथ उबालकर पीने की सलाह दी जाती है।

इसी तरह गुग्गुल की टैबलेट्स का भी आप सेवन कर सकते हैं जो अन्य आयुर्वेदिक औषधियों के साथ मिक्स करके बनायी जाती हैं।

हालांकि, आपको कभी भी गुग्गुल का सेवन करने से अपने डॉक्टर या किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

गुग्गुल का पानी पीने के अन्य फायदे

गुग्गुल में ‘गुग्गुलस्टरोन' नामक एक तत्व पाया जाता है तो बॉडी का मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। इससे आपको वेट लॉस में मदद होती है।

गुग्गुल का सेवन करने से आपके शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। इससे आपकी हार्ट हेल्थ बेहतर बनती है।

शरीर में कैलोरी बर्निंग की प्रक्रिया गुग्गुल के सेवन से तेज हो जाती है।

कुछ स्टडीज के अनुसार, सुबह गुग्गुल का पानी पीने वाले लोगों को ओवरइटिंग से बचने में आसानी होती है। दरअसल, गुग्गुल में मौजूद तत्व भूख बढ़ाने वाले हार्मोन्स घ्रेलिन (ghrelin) और लेप्टिन (leptin) का लेवल संतुलित करते हैं जिससे, आपको भूख नहीं लगती।

डायबिटीज के मरीजों के लिए गुग्गल का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद होती है।

थायरॉइड के मरीजों के लिए भी गुग्गुल का पानी फायदेमंद माना जाता है।