
Also Read
Home Remedies For Tooth Cavity: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फिजिकल और मेंटल हेल्थ के साथ ओरल हेल्थ पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है। खराब ओरल हाइजीन के कारण दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। मुंह और दांतों की सही ढंग से सफाई न करने का कारण अक्सर दांतों में कैविटी की समस्या हो जाती है। इसके अलावा, गलत खानपान, पोषक तत्वों की कमी, मसूड़ों में सूजन या तंबाकू के सेवन के कारण भी दांतों में कैविटी हो सकती है। कैविटी होने पर दांत सड़ने लगते हैं और उनमें तेज दर्द होता है। लंबे समय तक इलाज न करवाने पर दांत कमजोर होकर गिर भी सकते हैं। ऐसे में, कैविटी की समस्या होने पर आपको तुरंत डेंस्टिस्ट के पास जाना चाहिए। इसके अलावा, दांतों में कैविटी से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को भी आजमा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कैविटी की समस्या से राहत पाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के लिए लौंग काफी फायदेमंद होती है। यह न सिर्फ कैविटी को दूर करने में मदद करती है, बल्कि दर्द से भी राहत दिला सकती है। इसके लिए आप कॉटन को लौंग के तेल में डुबोकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ऐसा करने से आपको काफी लाभ होगा।
दांतों की कैविटी से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों की सड़न से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए एक चम्मच नारियल का तेल मुंह में भरकर 10 मिनट तक घुमाएं। फिर पानी से कुल्ला कर लें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको जल्द लाभ मिल सकता है।
कैविटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल की मिलकर कैविटी पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद साफ पानी से कुल्ला कर लें।
लहसुन आपकी ओरल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो कैविटी से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आप 1-2 लहसुन की कलियों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को कैविटी पर लगाएं। कुछ देर बाद ब्रश कर लें। ऐसा करने से आपको दांतों की सड़न से छुटकारा मिल सकता है।
कैविटी की समस्या दूर करने में हल्दी भी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दांतों की सड़न और दर्द को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए हल्दी पाउडर को उंगली पर लेकर दांत पर मलें। इसके बाद ब्रश कर लें।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।