Tricks to Stop Bleeding: फर्स्ट एड में 4 सिंपल ट्रिक्स को ट्राई करके रोकें चोट, घाव से खून बहना

खून बहना तभी बंद होता है, जब ब्लड क्लॉट बनता है। यदि चोट लगने के बाद खून बह रहा है, तो इन 4 नुस्खों को ट्राई (khoon bahana rokne ke upay in Hindi) करके देखें, खून बहना तुरंत हो जाएगा बंद....  

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 30, 2021 12:24 PM IST

Tricks to Stop Bleeding in Hindi: कई बार ऐसा होता है कि कुछ काम करने के दौरान, चलने-दौड़ने, चाकू से कुछ काटने या फिर सड़क दुर्घटना में चोट लग जाती है। कट-छिल जाता है, जिससे खून निकलने लगता है। कुछ लोगों में ये खून बहना बंद नहीं होता है। स्किन के ऊपरी त्वचा पर चोट या कोई घाव से खून बनना बंद ना हो, तो यह चिंता की बात है। खून बहना तभी बंद होता है, जब ब्लड क्लॉट बनता है।यदि आप कहीं फंसे हुए हैं, घर के बाहर हैं और खून बह रहा है, तो कुछ उपाय जरूर ट्राई (Tricks to Stop Bleeding) करें, ताकि खून बहना बंद हो जाए। आपका खून बह रहा है, तो आप कुछ फर्स्ट एड में 4 नुस्खों को ट्राई (khoon bahana rokne ke upay in Hindi) करके देख सकते हैं।

1.कटने वाली जगह पर डालें दबाव

त्वचा पर कहीं भी कट-छिल गया है, तो उस भाग पर दबाव डालें। दबाव अपनी उंगलियों से सीधा ना डालें, इससे इंफेक्शन हो सकता है। सबसे पहले पट्टी बांधें या बैंडेड लगाएं। अब ऊपर से अपनी उंगलियों से दबाव डालें। ध्यान रहे की पट्टी टाइट से बंधी हो। इससे खून का थक्का जल्दी बनता है। पांच मिनट में खून बहना बंद  (khoon bahana rokne ke upay in Hindi) हो सकता है।

2. बर्फ लगाने से रुकता है खून

बर्फ लगाने से भी खून बहना बंद होता है। यदि आप घर पर हैं और चाकू या किसी चीज से भी आपका हाथ कट गया है, बच्चों को चोट आई है, तो खून बहते समय बर्फ का टुकड़ा लगाएं। जब त्वचा पर कहीं चोट लगती है और खून बहता है, तो उस भाग का तापमान बढ़ जाता है। बर्फ लगाने से वह भाग ठंडा होता है। बर्फ का दबाव पड़ने से रक्त का थक्का जल्दी बनाता है, जिससे खून बहना बंद  (khoon bahana kaise roken) होता है।

3. टी-बैग ब्लड क्लॉट बनाए

टी-बैग वाली चाय पीते हैं, तो इसके इस्तेमाल से भी खून बहना रुक सकता है। दरअसल, चाय में टैनिन तत्व होता है, जो ब्लड क्लॉट बनाता है। टी-बैग को आप घाव और चोट वाली जगह पर लगाएं, खून बहना बंद हो सकता है।

4. विच हेजल रोके खून का बहना

हर्ब विच हेजल के इस्तेमाल से भी खून का थक्का बनने में मदद मिलती (Home Remedies to Stop Bleeding in Hindi) है। विच हेजल में एस्ट्रीजेंट्स मौजूद होता है, जो ब्लड क्लॉटिंग की प्रक्रिया को बढ़ाता है। यह त्वचा पर एंटी-सेप्टिक की तरह भी असर करता है। इंफेक्शन नहीं होता है। खून बहना बंद हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.