जोड़ों में दर्द हो या त्वचा में सूजन नेचुरल पेनकिलर का काम करेगी इस पेड़ की छाल, जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

Home remedies: स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-छोटी कई समस्याएं हो जाती हैं, जिनसे छुटकारा पाने के लिए हमें पेन किलर दवाएं लेने की आदत पड़ जाती है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों से भी इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है, जिन्में इस पेड़ की छाल भी शामिल है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 15, 2023 1:43 PM IST

Tree bark use and benefits for health: हर व्यक्ति को कोई न कोई स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारी होती ही है, जिसके कारण कई बार कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि पेन किलर दवाएं हर घर में मिल जाती हैं और हर घर कोई न कोई व्यक्ति ऐसा मिल ही जाती है, जो रोज या हफ्ते में एक-दो बार पेन किलर दवाएं जरूर लेता है। पेन किलर दवाएं आपके दर्द को कंट्रोल तो कर देती हैं, लेकिन इनका रोजाना या जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल लिवर व किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जितना हो सके इन दवाओं के इस्तेमाल से बचना चाहिए और इनकी जगह घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना चाहिए। कई ऐसे घरेलू तरीके मिल जाते हैं, जो शरीर के जोड़ो या किसी भी हिस्से में हो रहे दर्द को कंट्रोल करने व सूजन को कम करने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं और न ही इनसे किसी प्रकार का साइड इफेक्ट होता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं।

पेनकिलर का काम करेगी इस पेड़ की छाल

अगर आप या आपके परिवार में किसी भी व्यक्ति को शरीर के जोड़ों में दर्द या सूजन जैसी कोई स्किन प्रॉब्लम हो रही है, तो पीपल के पेड़ की छाल आपके काफी काम आ सकती है। पीपल के पेड़ की छाल में नेचुरल एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द, लालिमा व स्किन की सूजन से होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए जिन लोगों को स्किन या जोड़ों से जुड़ी कोई समस्या है, वे पीपल के पेड़ की छाल का उपोय कर सकते हैं।

बीमारियों में पीपल की छाल का उपयोग

सदियों से ही पीपल के पेड़ की छाल का इस्तेमाल शरीर के दर्द व सूजन आदि को कम करने के लिए किया जा रहा है। वहीं आज के समय भी पीपल की छाल का इस्तेमाल रूमेटिज्म व स्किन डिजीज की समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जा रहा है। हालांकि, अलग-अलग बीमारियों का इलाज करने के लिए इसका इस्तेमाल भी अलग-अलग तरीके से ही किया जाता है।

इस्तेमाल का सही तरीका

पीपल के पीड़ की छाल का इस्तेमाल कई अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। शरीर के किसी अंदरूनी हिस्से के दर्द को कंट्रोल करने या अंदरूनी सूजन को कम करने के लिए पीपल की छाल से बने काढ़े का सेवन किया जाता है। वहीं अगर शरीर के किसी जोड़ में दर्द या सूजन है या फिर त्वचा के किसी हिस्से में सूजन है, तो छाल की पेस्ट बनाकर इसका लेप लगाया जाता है।

डॉक्टर की सलाह जरूरी

हालांकि, जो लोग काढ़े का सेवन करना चाहते हैं, उन्हें इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से बात कर लेना चाहिए। कुछ लोगों में पीपल की छाल पेट में गड़बड़ कर सकती है, जिससे गंभीर पेट में दर्द की समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए पीपल की छाल से बने काढ़े का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source