Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन 6 कारणों से मसूड़ों से आने लगता है खून, नमक और सरसों तेल से करें इसका इलाज

Gum Bleeding Remedies : मसूड़ों से आने वाले खून का इलाज सरसों का तेल और नमक का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल

इन 6 कारणों से मसूड़ों से आने लगता है खून, नमक और सरसों तेल से करें इसका इलाज
Due to low levels of vitamin K, your body can suffer from extreme bleeding wounds, injections, and body parts, especially from the gums or nose.

Written by Kishori Mishra |Updated : September 20, 2024 2:52 PM IST

Gum Bleeding Remedies : मसूड़ों से खून आने का मुख्य कारण मसूड़ों की लाइन पर प्लाक का जमना होता है। इससे मसूड़े की सूजन या मसूड़ों में सूजन जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। अगर समय पर प्लाक को हटाया न जाए, तो यह सख्त होकर टार्टर बन जाता है। इस स्थिति में मसूड़ों से ब्लीडिंग होने लगती है और जबड़े की हड्डी की बीमारी का एक और गंभीर रूप हो जाता है, जिसे पीरियोडोंटाइटिस कहा जाता है। ऐसे में मसूड़ों से आते खून का इलाज करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आपके मसूड़ों से खून आ रहा है, तो समय पर इसका इलाज कराएं। इसके अलावा आप नैचुरल उपायों से भी मसूड़ों से खून का इलाज कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको चुटकीभर नमक और तेल की जरूरत होती है। आइए जानते हैं मसूड़ों से आते खून का नमक और तेल से किस तरह करें इलाज?

किन कारणों से मसूड़ों से आता है खून? - Causes of Gum Bleeding

मसूड़ों से खून आने के कई सामान्य और गंभीर कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

मसूड़ों की बीमारी : कुछ बीमापियों के चलते मसूड़ों से खून आने लगता है। मुख्य रूप से ब्रश करते या फ्लॉस करते समय खून आने की परेशानी होती है। अगर इसका इलाज न किया जाए, तो मसूड़े की सूजन से पीरियोडोंटाइटिस हो सकता है।

Also Read

More News

प्लाक बिल्डअप : प्लाक बैक्टीरिया की एक चिपचिपी परत होती है, जो दांतों और मसूड़ों पर जम जाती है, जिससे मसूड़ों में जलन हो सकती है और खून बह सकता है।

बहुत तेज से ब्रश करना या गलत तरीके से फ्लॉस करना : बहुत तेज से ब्रश करना या गलत तरीके से फ्लॉस करना मसूड़ों में जलन पैदा कर सकता है।

Also Read : मसूड़ों से खून आना हो सकता है पेरियोडोंटाइटिस का संकेत

विटामिन की कमी : शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी के कारण मसूड़ों से खून आ सकता है, जिसमें विटामिन बी12 और विटामिन सी मुख्य विटामिन है।

कुछ दवाएं : कुछ दवाएं मसूड़ों से खून आने का कारण बन सकती हैं।

हार्मोनल बदलाव : गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण मसूड़ों से खून आ सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सरसों के तेल और नमक से कैसे करें मसूड़ों के खून का इलाज?

आवश्यक सामग्री

  • नमक - 1 चुटकी
  • सरसों का तेल - 1 चम्मच

विधि

सबसे पहले अपनी हथेली पर चुटकीभर नमक लें, इसमें सरसों का तेल मिक्स करें। अब इस मिश्रण को उंगलियों की मदद से मसूड़ों पर लगाएं और मसाज करें। इससे खून और मसूड़ों में होने वाली दर्द का इलाज किया जा सकता है।