डेंगू, मलेरिया और मानसून में होने वायरल फीवर से सेफ रखते हैं ये 5 हर्बल काढ़े, जानिए बनाने की रेसिपी

मानसून के मौसम में बहुत सी बीमारियां फैल जाती हैं। अगर आप उनसे बचना चाहते हैं तो आज के आर्टिकल में बताए गए कुछ काढ़ा की रेसिपी जरूर ट्राई करें।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : July 5, 2021 9:44 PM IST

वैसे ही मानसून के मौसम में हवा में बहुत सी बीमारियां फैल जाती हैं लेकिन जब इन बीमारियों के साथ कोविड और ब्लैक फंगस भी मिले हुए हो तो आपको अधिक सौदान रहने की आवश्यकता है. अगर आपकी इम्यूनिटी बहुत कमजोर है और आप कुछ ऐसी चीजों की तलाश में रहते हैं जो हर्बल या प्राकृतिक हो और आपके शरीर को मजबूत तो बनाएं ही साथ में। आपको बीमारियों से भी बचा सके तो आज आप एकदम सही जगह पर आए हैं। इस मौसमी बीमारी से बचने के लिए और अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आपको निम्न काढ़े जरूर ट्राई करने चाहिए। आइए जानते हैं इनकी रेसिपी और यह किन-किन चीजों से बनते हैं।

1. तुलसी और काली मिर्च

एक बर्तन में घी को गर्म कर लें। अब इसमें लौंग, काली मिर्च, तुलसी और अदरक को मिला दें। जब मसाले अच्छे से भून जाएं तब इस मिश्रण में पानी और चीनी मिला दें। 15 से 20 मिनट तक इस मिश्रण को धीमी आंच पर उबलने दें। इसमें कुछ तुलसी के पत्ते मिला दें और दो मिनट के लिए और उबालें। अब आपका काढ़ा तैयार है इसे गर्म गर्म ही पिएं।

2. तुलसी और लौंग का काढ़ा

पाने के साथ साथ उसमें तुलसी और लौंग मिक्स करके उबालें। पानी को आधा हो जाने तक इंतजार करें। अब इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने दे। इसमें। थोड़ा सा सेंधा नमक मिला दें और हर रोज इस काढ़े को लगभग 2 से 3 बार तो अवश्य पिए ।

3. अदरक, शहद और नींबू का काढ़ा

इस काढ़े को बनाने के लिए आपको एक चम्मच अदरक का रस, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस चाहिए होगा। इन तीनों ही चीजों को एक कटोरे में रख लें और जब तक शहद अच्छे से घुल मिल न जाए तब तक इसे मिलाते रहें। आप इस काढ़े को खाली पेट रोजाना एक बार पिएं। इस काढ़े के साथ थोड़ा हल्का गर्म पानी पी सकते हैं।

4. दालचीनी से बनी चाय

आधा चम्मच अदरक पाउडर लें और उसमें कुछ सौफ की कलियां और दालचीनी मिला दें। इन सभी चीजों को एक गिलास गर्म पानी में मिला दें और इस पानी में एक चुटकी सेंधा नमक भी एड करें। 10 मिनट के लिए सभी मालों को नीचे बैठ जाने दें और इसके बाद जब सभी मसालों का फ्लेवर आ जाए तो चाय को छान लें और पी लें।

5. काढ़ा चाय

इस चाय के लिए आपको ताजा अदरक, एक चम्मच हल्दी, 3 पीस दालचीनी के टुकड़े या पाउडर, 4 इलाइची, 4 तुलसी के पत्ते , 4 कप पानी, कुछ सूखे हुए केसर की पत्तियां, अपने स्वाद के अनुसार थोड़ा सा शहद। एक ब्लेंडर में अदरक, हल्दी, दालचीनी और इलाइची डाल दें और पीस लें। अब इस मिश्रण को एक बर्तन में डाल कर गर्म कर लें। 5 मिनट तक इसे उबालें ताकि सभी चीजें एक दूसरे में मिक्स हो जाएं। अब काढ़े को छान लें और शहद और केसर की पत्तियां इसमें मिला लें। जितना हो सके उतना गर्म गर्म ही काढ़ा पीएं।

अगर आप इन सभी काढों को मानसून के दौरान पीते हैं तो आप बीमारियों से बच सकते हैं और यह आपके शरीर के लिए भी बहुत लाभदायक हैं लेकिन अगर आपको पहले से ही कुछ मेडिकल स्थिति है तो एक बार डॉक्टर की राय जरूर ही लें लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source