Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

यूरिक एसिड से लेकर डायबिटीज के खतरे को दूर कर सकता है चिकोरी, कॉफी और चाय से है कई गुना बेहतर विकल्प

Chicory Powder Benefits :  चिकोरी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। इसे कॉफी और चाय के बदले इस्तेमाल हो सकता है। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल करने का तरीका?

यूरिक एसिड से लेकर डायबिटीज के खतरे को दूर कर सकता है चिकोरी, कॉफी और चाय से है कई गुना बेहतर विकल्प

Written by Kishori Mishra |Updated : October 25, 2023 9:01 PM IST

Chicory Powder Benefits : सुबह उठते ही सबसे पहले हमारे हाथों में चाय की प्याली होती है। भले ही हम सब इस बात से वाकिफ हों कि चाय और कॉफी का सेवन करना नुकसानदेह होता है, लेकिन फिर भी सुबह के समय 1 कप चाय या कॉफी जरूर पीते हैं। लेकिन इसके बजाय आप हेल्दी विकल्प भी अपना सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य को नुकसान के बजाय फायदा भी हो सकता है। इस विकल्प में चिकोरी का पाउडर यानी कासनी शामिल है। जी हां, चिकोरी एक ऐसा पौधा है, जो मूल रूप से उत्तर-पश्चिमी यूरोप में उगाया जाता है। इसमें फाइबर के साथ-साथ कई अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी हो सकते हैं। ऐसे में सुबह-सुबह चाय के बजाय चिकोरी से अपने दिन की शुरुआत करें। आइए जानते हैं चिकोरी पाउडर का सेवन (Chicory Powder Benefits ) करने से क्या फायदे हो सकते है?

ब्रेस्ट कैंसर के जोखिमों को करे कम

चिकोरी पाउडर का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर के खतरोंको कम किया जा सकता है। इसमें कैंसर रोधी गुण होता है, जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोक सकता है। अगर आप नियमित रूप से चिकोरी पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में प्रभावी हो सकता है। 

यूरिक एसिड को करे कंट्रोल

यह हाइपरयुरिसीमिया (यूरिक एसिड का स्तर बढ़ना) को कम करने में मदद कर सकता है। इसे साधारण भाषा में गाउट कहा जाता है। यह एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द, सूजन, लालिमा जैसी परेशानी हो सकती है। कुछ रिसर्च में इस बात को साबित किया जा चुका है कि नियमित रूप से चिकोरी का प्रयोग करने से यूरिक एसिड के स्तर को कम किया जा सककता है। 

Also Read

More News

टाइप-2 डायबिटीज को करे कम

टाइप-2 डायबिटीज के स्तर को कम करने के लिए चिकोरी पाउडर का प्रयोग करें। यह  इंसुलिन के प्रतिरोध के कारण हुए हाई ब्लड शुगर की परेशानी को कम कर सकता है। अगर आपको टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा है तो इसका सेवन जरूर करें।

लिपिड प्रोफाइल को करे कंट्रोल

कासनी यानी चिकोरी पाउडर, लिपिड प्रोफाइल को प्रभावित करती है और हाई-डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन (एचडीएल) या गुड कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि करने में मदद कर सकती है। साथ ही इसकी मदद से कम-घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) या खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। चिकोरी लिपिड प्रोफाइल पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। 

हड्डियों को करे मजबूत 

चिकोरी में कार्ब्स, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर रूप से होता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बना सकता है। चिकोरी के सेवन से हड्डियों के खनिज घनत्व में सुधार करने में मदद मिल सकती है। यह हड्डियों के कार्य करने की क्षमता को बेहतर कर सकता है।

चिकोरी पाउडर कैसे करें इस्तेमाल? - How to Use Chicory in Hindi

इसके तने या पाउडर को कॉफी के बदले इस्तेमाल करें। इसके लिए 1 कप पानी लें, इसे उबालें और इसमें चिकोरी डालकर इसका सेवन करें। इसके अलावा आप तने या फिर पत्तों से काढ़ा तैयार करके भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चिकोरी स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका प्रयोग करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। मुख्य रूप से अगर आपको किसी तरह की परेशानी है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।