दांत में हो भयंकर दर्द तो इस पेड़ की पत्तियों संग उबालें ये 2 चीजें, इस तरह करें इस्तेमाल दर्द हो जाएगा तुरंत ठीक

अमरूद की पत्तियां दांत (Guava Leaves) के दर्द से आराम पाने का आज़माया हुआ नुस्खा है और यह इस्तेमाल में भी आसान होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 15, 2023 7:01 AM IST

Toothache home remedy: दांत में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। मसूड़ों में इंफेक्शन, दांतों की जड़ें कमजोर होने और दांत हिलने के अलावा, कठोर चीजें खाने से होने वाले डैमेज और कई बार ठंड के मौसम में दांतों में तकलीफ और दर्द हो सकता है। जब दांत में दर्द होता है तो लोगों के लिए खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। दांत में दर्द की वजह से सिर में दर्द और कान में दर्द जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं वहीं दांत दर्द से परेशान आदमी के लिए सो पाना भी मुश्किल हो जाता है।

दांतों में दर्द होने पर पेनकिलर खाने से आराम तो मिलता है लेकिन यह उपाय लम्बे समय तक कारगर साबित नहीं हो पाता। दांतों में कैविटी और इंफेक्शन से राहत के लिए (how to get relief from dental infection) आपको कुछ ऐसी चीजों की जरूरत पड़ेगी जो आपको लम्बे समय तक प्रभावी हों। ऐसा ही एक घरेलू उपाय अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल। जी हां, अमरूद की पत्तियां दांत (Guava Leaves) के दर्द से आराम पाने का आज़माया हुआ नुस्खा है और यह इस्तेमाल में भी आसान होता है। यहां पढ़ें अमरूद की पत्तियों (Amrrod ke patte) की मदद से दांत दर्द से राहत पाने का तरीका। (Guava Leaves For Toothache In Hindi)

दांत दर्द से आराम के लिए अमरूद के पत्तों के इस्तेमाल का तरीका-

  • 3-4 अमरूद की ताजी पत्तियां लें और उससे पानी से धोकर साफ कर लें।
  • अब 2 गिलास पानी लें और उसे उबलने के लिए रखें।
  • इस पानी में थोड़ी-सी फिटकरी (Alum) और समुद्री नमक (Salt) डाल दें।
  • अब पानी को तब तक उबालें जब तक कि सारी चीजें अच्छी तरह पक न जाएं और पानी आधा ना रह जाएं।
  • अब इस पानी को छान लें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
  • दांत दर्द से आराम के लिए इसी पानी से कुल्ला करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source