Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे की चमक को छीन लेगी आपके दांतों की सड़न, इन घरेलू उपायों से हीरे की तरह चमक उठेंगे दांत

Cavity Remedies : दांतों में कैविटी की परेशानी होने पर आपकी खूबसूरती पर भी असर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे असरदार नुस्खे लेकर आए हैं, जिससे कैविटी की परेशानी कम की जा सकती है। 

चेहरे की चमक को छीन लेगी आपके दांतों की सड़न, इन घरेलू उपायों से हीरे की तरह चमक उठेंगे दांत

Written by Kishori Mishra |Published : April 7, 2023 10:30 AM IST

Cavity Remedies : होंठों पर प्यारी सी स्माइल आपके चेहरे की खूबसूरती को दोगुना करती है। लेकिन अगर आपके दांतों में सड़न और पीलापन नजर आए तो इसकी वजह से आपकी खूबसूरती फीकी पड़ सकती है। इसलिए स्किन की केयर के साथ-साथ दांतों की केयर भी बहुत ही जरूरी है। दांतों में अगर कैविटी या फिर पीलापन होने लगे, तो आप  दांत काफी ज्यादा भद्दे और खोलने होने लते हैं। ऐसे में दांतों की नियमित रूप से दो बार सफाई करें। वहीं, आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी दांतों की सफाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं दांतों की कैविटी हटाने वाले कुछ असरदार नुस्खे-

नारियल तेल से करें ऑयल पुलिंग

अगर आप चाहते हैं कि दांतों में कीड़े या फिर कैविटी की परेशानी न हो तो इसके लिए आप नारियल तेल से ऑयल पुलिंग कर सकते हैं। इससे दांतों में मौजूद बैक्टीरियल, दांतों की सड़न, मुंह की बदबू जैसी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच नारियल तेल लें। अब इसे मुंह में रखें और 5 से 10 मिनट तक मुंह के अंदर घुमाएं और फिर खूक दें। ऐसा करने से मुंह के अंदर की कैविटी की समस्या को दूर किया जा सकता है। 

अंडे का छिलका कैविटी को करे दूर

दांतों की सड़न को दूर करने के लिए आप अंडे के छिलकों का प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल, अंडे के छिलके में कैल्शियम कार्बोनेट होता है, जो दांतों की सड़न को दूर कर सकता है। इस छिलके की मदद से आप दांतों में हुए इनेमल की परेशानी को दूर कर सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 2 से 3 अंडे का छिलका लें। अब इसे अच्छी तरह से साफ करें और फिर उबालकर पीस लें। इसके बाद इस पाउडर में थोड़ा सा बेकिंग सोडा और नारियल तेल मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने दांतों पर रगड़ें। इससे दांतों की कैविटी की समस्या दूर की जा सकती है। 

Also Read

More News

हर्बल पाउडर का करें प्रयोग

दांतों की सड़न और कालेपन की परेशानी को दूर करने के लिए हर्बल पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं। हर्बल पाउडर तैयार करने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच आंवला पाउडर लें, इसमें 1 चम्मच नीम, बेकिंग सोडा, आधा चम्मच लौंग पाउडर और दालचीनी पाउडर लें। इसके बाद सभी सामाग्री को अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण से अपने दांतों की अच्छे से सफाई करें। इससे कैविटी की परेशानी को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

दांतों से कैविटी की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन असरदार घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से मदद जरूर लें।