नीम, करेला, जामुन का ये उपाय डायबिटीज को कर देता है जड़ से खत्म, कंट्रोल रहता है शुगर लेवल

Home Remedies For Diabetes: प्रतिदिन व्यायाम, दवा, स्वस्थ खानपान और पर्याप्त नींद के अलावा कुछ घरेलू उपाय हैं जिन्हें आप शुगर को कंट्रोल करने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : March 15, 2023 2:22 PM IST

अब कोविड-19 लगभग खत्म हो गया है, लेकिन कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों कहा है कि अगली महामारी क्रॉनिक डिजीज हो सकती हैं और उनमें से मुख्य बीमारी है डायबिटीज। शुगर का बढ़ना सभी बीमारियों के बीच सबसे खराब होता है क्योंकि पूरी दुनिया में मेटाबॉलिज्म से संबंधी बीमारी तेजी से बढ़ रही हैं और यह दुनिया पर एक नया खतरा है। हालांकि, हर दिन दवा के अलावा लाइफस्टाइल में बदलाव करके शुगर की बीमारी से अच्छी तरह से निपटा जा सकता है। इसके अलावा आप सुबह नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात के खाने में आप क्या-क्या खाते हैं, यह सभी चीजें डायबिटीज मैनेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नियमित व्यायाम और नींद के साथ कम पौष्टिक खाद्य पदार्थों और कुछ मसालों और जड़ी-बूटियों के साथ डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जिन्हें डाइट में शामिल करके डायबिटीज़ को मैनेज (Diabetes Management) किया जा सकता है।

डायबिटीज मैनेज करने के घरेलू उपाय - (Diabetes Ka Gharelu Upchar)

नीम - Neem For Diabetes Management

नीम की पत्तियां शुगर के लिए एक अच्छा इलाज हैं क्योंकि इनमें फ्लेवोनोइड्स, ट्राइटरपेनोइड्स, एंटीवायरल पदार्थ और ग्लाइकोसाइड्स पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। नीम पाउडर बनाने के लिए नीम की कुछ सूखी पत्तियों को ब्लेंडर में तब तक ब्लेंड किया जाता है जब तक कि वे पूरी तरह से पीस ना जाएं। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस चूर्ण को दिन में दो बार ले सकते हैं।

करेला जूस - Karela Juice For Diabetes Management

करेले में चैरेटिन एवं मोमोरडिसिन दो बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करने की क्षमता रखते हैं। हर रोज सुबह खाली पेट करेले के रस का सेवन करें। इसके ज्यादा लाभ लेने के लिए हर दिन करेले से बनी एक डिश को भी अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।

जामुन - Jamun For Diabetes Management

जामुन को इसके हाइपोग्लाइकेमिक गुणों के लिए जाना जाता है। जो ब्लड शुगर के लेवल को कम कर सकते हैं। एक गिलास पानी में एक चम्मच जामुन के बीज का पाउडर डालें। अच्छी तरह से मिला कर हर रोज खाली पेट पिएं।

अदरक - Adrak For Diabetes Management

हर रोज अदरक का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कम करता है और इंसुलिन के स्तर को संतुलित करता है। एक बर्तन में एक कप पानी और एक अदरक डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। पांच मिनट उबालने के बाद अदरक को अलग कर लें। इसे दिन में एक या फिर दो बार पिएं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई समस्त जानकारी आपकी जागरूकता के लिए है। अगर आप इन युक्तियों को प्रयोग में लाना चाहते हैं तो पहले अपने विशेषज्ञ/चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source