
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : September 21, 2023 8:01 AM IST
डायबिटीज में मरीज का ब्लड शुगर लेवल बहुत बढ़ने लगता है और लगातार कुछ भी खाने पीने से बढ़ जाता है। अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करने चाहिए। यह बदलाव बहुत मामूली हो सकते हैं जैसे अपनी दवाइयां लेने के साथ साथ आपको हेल्दी और शुगर फ्री खाना खाने पर फोकस करना चाहिए। अपने वजन को कंट्रोल करने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। आपको कुछ घरेलू नुस्खों का प्रयोग करना चाहिए। आइए जानते हैं ब्लड शुगर लेवल को कम करने वाली कुछ ड्रिंक्स के बारे में।
मेथी में सॉल्युबल फाइबर होते हैं जो खाई गई शुगर का इंटेस्टाइनल अब्सॉर्प्शन देरी से करने में मदद करते हैं। इनमें अमीनो एसिड भी होता है पैंक्रियाज से इंसुलिन रिलीज करने में मदद करता है। मेथी के बीजों को एक रात पहले पानी में भिगो कर रख दें। इसके बाद अगली सुबह इन बीजों को छान लें और पानी पी लें। इससे आपके शरीर को भी डिटॉक्स होने में मदद मिलती है और इसका रोजाना सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल भी धीरे धीरे कंट्रोल में आने लगता है।
गिलोय में एक अल्कलॉइड तत्व होता है जिसका नाम बर्बेरिन होता है। यह एक ट्रेडिशनल हर्बल रेमेडी है। इस पर हुई कई स्टडी में यह देखने को मिला है की इसका नियमित सेवन करने से आपको ब्लड शुगर लेवल में कमी देखने को मिल सकती है। डायबिटीज की एक दवाई आती है जिसका नाम मेटफॉर्मिन होता है। इस दवा के जैसा काम ही गिलोय में पाए जाने वाला यह एक्टिव कंपाउंड करता है।
दालचीनी से ग्लाइकोजन स्टोरेज बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे ग्लाइकोजन सिंथेसिस एक्टिविटी प्रभावित होती है। दालचीनी में मौजूद प्राकृतिक एजेंट इन्सुलिन की तरह ही काम करते हैं। इसका सेवन करने से आपका ब्लड ग्लूकोज लेवल स्थिर रहने में मदद मिलती है। इसलिए दालचीनी से बनने वाली चाय का सेवन आप रोजाना सुबह या फिर शाम के समय कर सकते हैं।
निष्कर्ष: यह सारी ड्रिंक्स आपका ब्लड शुगर लेवल कम करने में काफी मदद करती हैं इसलिए इनका सेवन रोज कर सकते हैं।