न्यू ईयर पार्टी के बाद हो गई है थकान, तो इसे दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

न्यू ईयर पार्टी के बाद अपनी थकान और सुस्ती दूर करने के लिए आप इन टिप्स को आजमा सकते हैं। इनसे आपकी थकान दूर होगी और एनर्जी भी मिलेगी।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : January 2, 2026 5:59 PM IST

Tips to Get Rid from Fatigue: क्या आप भी न्यू ईयर पार्टी के बाद थका-थका महसूस कर रहे हैं? क्या आपको थकान और आलस महसूस हो रहा है? अगर हां, तो चिंता की कोई बात नहीं है। पार्टी में ज्यादा खाने-पीने से थकान, सुस्ती और आलस आना बेहद आम है। ओवरइटिंग, डांस और एंज्वॉय करने के बाद थकान लगना स्वाभाविक है। ऐसे में शरीर को रेस्ट देना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही, आप कुछ अन्य टिप्स भी फॉलो कर सकते हैं। पार्टी की थकान और सुस्ती को दूर भगाने के लिए आप कुछ उपाय आजमा सकते हैं, जिनसे आपको एनर्जी मिलेगी और अच्छा फील होगा।

पूरा आराम करें

अगर न्यू ईयर पार्टी के बाद आपको थकान और सुस्ती जैसा महसूस लग रहा है सबसे पहले रिलैक्स जरूर करें। नींद की कमी से आपको थकान महसूस हो सकती है। इसलिए अगले दिन पूरी नींद जरूर लें। अगर ज्यादा सुस्ती लग रही है तो दिन में पावर नैप ले सकते हैं। इससे आपको फ्रेश फील होगा। सोते समय मोबाइल फोन और टीवी से दूरी बनाकर रखें।

बॉडी को हाइड्रेट रखें

पार्टी में कोल्ड ड्रिंक, शराब या कैफीन का ज्यादा सेवन करने से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। इससे आपको थकान, सुस्ती और सिरदर्द महूसस हो सकता है। इसलिए पार्टी के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर बॉडी को हाइड्रेट जरूर रखें। आप सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं। दिनभर में 8 से 10 गिलास नॉर्मल पानी पिएं। आप नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाएंगे।

हल्का भोजन खाएं

पार्टी में ओवरइटिंग और ड्रिंक करके भी ज्यादा थकान लग जाती है। इसलिए पार्टी के अगले दिन आपको हल्का खाना ही खाना चाहिए। पार्टी से वापस आने के बाद कभी भी तला-भुना या ज्यादा मसालेदार खाना न खाएं। इससे आपको थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। आप फल और सूप का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, दलिया या ओट्स की खिचड़ी खाना भी अच्छा ऑप्शन है।

लाइट एक्सरसाइज जरूर करें

पार्टी से आने के बाद थका और सुस्ती तो रहती ही है, पाचन क्रिया भी गड़बड़ा जाती है। इसलिए हल्की एक्सरसाइज जरूर करें। इससे आपकी बॉडी एक्टिव रहेगी और आलस दूर भागेगा। आप 10–15 मिनट की वॉक कर सकते हैं। आप स्ट्रेचिंग कर सकते हैं और लंबी गहरी सांस ले सकते हैं।

सौंफ का पानी पिएं

पार्टी से आने के बाद कुछ लोग बॉडी को डिटॉक्स करके लिए मार्केट में मिलने वाले चूर्ण आदि का सेवन कर लेते हैं। लेकिन, इससे आपको दस्त लग सकते हैं और कमजोर महसूस हो सकती है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप सौंफ या अदरक-तुलसी का पानी पी सकते हैं। आप ग्रीन टी का सेवन भी कर सकते हैं।

Highlights:

  • नए साल की पार्टी के बाद थकान दूर करने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक पीना जरूरी है।
  • आलस और सुस्ती दूर भगाने के लिए हल्का खाना खाएं।
  • पार्टी के बाद बॉडी को हाइड्रेट जरूर रखें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source