पॉल्यूशन की वजह से हो रहा है आंखों में दर्द, तो अपनाएं ये 5 टिप्स

Eye Health Care: पॉल्यूशन की वजह से आंखों में दर्द है तो आप इन 5 टिप्स को आजमा सकते हैं। इससे आंखों की हेल्थ में सुधार होगा और आंखें हेल्दी बनी रहेंगी।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : December 7, 2025 8:39 AM IST

Eye Health Care Tips: दिल्ली में पॉल्यूशन का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसका असर सेहत और त्वचा के साथ ही, आंखों पर भी पड़ता है। पॉल्यूशन में रहने से आंखों की सेहत बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। धुंध, धुआं और प्रदूषित हवा से आंखों में जलन, दर्द और सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कई बार आंखों पर रेडनेस भी हो जाती है। अगर लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहेंगे, तो आंखों से जुड़े रोग हो सकते हैं। पॉल्यूशन में आंखों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

पॉल्यूशन में आंखों की देखभाल कैसे करें?

1. आंखों को हाइड्रेटेड रखें

पॉल्यूशन की वजह से आंखों में सूजन आ जाती है। इससे आंखों में दर्द और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आंखों की जलन से बचने के लिए, इन्हें हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप आई ड्राप्स का यूज कर सकते हैं। इससे आंखें हाइड्रेटेड रहती हैं और दर्द कम होता है।

2. आंखों की सफाई है जरूरी

पॉल्यूशन में आंखों को अच्छी तरह से क्लीन करना जरूरी होता है। दरअसल, प्रदूषण की वजह से आंखों में धूल और प्रदूषण के कण चले जाते हैं। इसलिए आंखों को नॉर्मल पानी से जरूर साफ करें। इससे आपकी आंखें हेल्दी रहेंगी और दर्द से भी छुटकारा मिलेगा। नियमित रूप से आंखों को साफ करने से इरिटेशन भी कम होती है। आपको रोज सुबह और शाम को आंखों को नॉर्मल पानी से जरूर धोना चाहिए।

3. आंखों की जांच कराएं

प्रदूषण की वजह से आंखों की नियमित तौर पर जांच करानी जरूरी होती है। इससे आपकी आंखों में होने वाले बदलावों के बारे में आसानी से पता चल सकता है। अगर पॉल्यूशन की वजह से आंखों को नुकसान हो रहा होगा, तो इसका भी समय पर पता चल जाएगा।

4. एयर प्यूरीफायर का यूज करें

पॉल्यूशन की वजह से घर के अंदर की हवा काफी प्रदूषित हो जाती है। ऐसे में आपको एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे घर की हवा साफ होती है और आंखें भी सुरक्षित रहती है। इससे काफी हद तक पॉल्यूशन के प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है। इससे आंखों की सेहत में भी सुधार होगा।

Highlights:

  • पॉल्यूशन की वजह से आंखों को काफी नुकसान पहुंचता है।
  • पॉल्यूशन से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।
  • प्रदूषण से आंखों को बचाने के लिए आंखों की नियमित जांच जरूरी है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source