Thick Eyelashes : पलकों को बनाना है लंबा और घना, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

जिन लड़कियों की पलकें (Eyelashes) घनी और लंबी नहीं होती हैं, वो मस्कारा का इस्तेमाल करती हैं। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनसे आपकी आईलैशेज घनी और लंबी (Tips to get thick eyelashes) दिख सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 26, 2020 10:19 AM IST

पलकें यानी आईलैशेज (Eyelashes care) घनी और लंबी होती हैं, तो आंखों के साथ ही चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। हालांकि, कई लड़कियों की पलकें बहुत हल्की और छोटी होती हैं, जिसे घना बनाने के लिए वो मस्कारा अप्लाई करती हैं। आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर भी अपनी आईलैशेज को घनी और लंबी (Tips to get thick eyelashes) कर सकती हैं।

ऐग वाइट 

अंडे तो आपके घर में होंगे ही। अंडे के सफेद भाग को लें। उसमें कैस्टर या बादाम तेल मिलाकर पलकों (Home Remedies For Beautiful Eyelashes) पर लगाएं। लगातार कुछ महीने ऐसा करेंगी, तो पलकें घनी और लंबी हो जाएंगी। अंडे में मौजूद सेलेनियम, प्रोटीन और कैल्शियम पलकों को बढ़ाने में मदद करते हैं। कॉटन की मदद से इसे पलकों पर लगाकर 15 मिनट सूखने दें। फिर पानी से धो लें।

Glowing Skin Care : सप्ताह के सातों दिन लगाएं ये अलग-अलग फेस मास्क, पाएं निखरी और आकर्षक त्वचा

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल वर्षों से ब्यूटी को बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। ऑलिव ऑयल में विटामिन ई और मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो पलकों को घना और काला बनाते हैं।

बादाम का तेल

बादाम तेल में विटामिन ई और डी होता है, जो आंखों के लिए एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। थोड़ा सा तेल लेकर गुनगुना गर्म करें। रात में सोने से पहले इसे पलकों पर लगाएं और सुबह धो लें।

Green Tea for Skin : पिएंगे ग्रीन टी तो त्वचा पर आएगी निखार, होंगे स्किन को और भी कई फायदे, जानें

पेट्रोलियम जेली

पेट्रोलियम जेली का यूज तो आपने होंठों को सॉफ्ट बनाने के लिए ही किया होगा, पर इसे आप पलकों पर भी लगा सकती हैं। पेट्रोलियम जेली उंगली पर लगाकर पलकों पर लगाएं। इससे वो घनी दिखेंगी और टूटेंगी भी नहीं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source