
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 30, 2021 12:45 PM IST
Tips to get rid of body ache: डेस्क जॉब करने वाले लोगों में कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स की संभावना भी बहुत अधिक होती है। ऐसे लोगों के लिए मोटापा और बेली फैट बढ़ने के अलावा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी लाइफस्टाइल रिलेटेड बीमारियों का रिस्क भी अधिक होता है वहीं पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे ब्लोटिंग, इनडायजेशन और गैस बनने जैसी परेशानियां भी इन लोगों को बहुत अधिक होती हैं। वहीं कोरोना महामारी के समय वर्क ऑफ होम कल्चर में बढ़ोतरी के साथ ही लोगों को इस तरह की परेशानियों से बहुत अधिक गुज़रना पड़ा। वर्क फ्रॉम होम में लगातार घंटों एक ही जगह बैठकर काम करने से कंधों में दर्द, कमर दर्द और बदन दर्द जैसी परेशानियां भी बहुत अधिक बढ़ गयीं। आइए जानें बदन दर्द की परेशानी से राहत पाने के कुछ आसान उपाय, जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। (Tips to get rid of body ache in Hindi)

पेट की परेशानियों से आराम दिलाने के साथ सर्दी-ज़ुकाम और मौसमी हेल्थ प्रॉब्लम्स (Seasonal health problems) से आराम पाने के लिए अदरक की चाय पी जाती है। इसी तरह जब आप थकान और बदन दर्द से पीड़ित हों तो अदरक की चाय (adrak wali chai) या अदरक का काढ़ा पीएं। इससे, दर्द कम होगा और मूड भी बेहतर होगा जिससे आपको अपना काम रिस्टार्ट करने में आसानी होगी। (Health benefits of ginger tea)
भारत के घरों में हल्दी वाला दूध (Turmeric and milk) कई समस्याओं के रामबाण इलाज के तौर पर आज़माया जाता रहा है। इसीलिए, इस गुणकारी ड्रिंक को गोल्डन मिल्क कहा जाता है। थकान और बदन दर्द से परेशान लोगों को रात में एक गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है। इससे दर्द से राहत मिलती है स्ट्रेस कम होता है और गहरी नींद आती है।
