
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : March 9, 2023 1:23 PM IST
How to get rid of hangover: होली खेलने का हर किसी का अपना तरीका होता है। कुछ लोग रंग डालकर होली खेलते हैं तो कुछ लोगों को ड्रिंक करना पसंद होता है। होली के मौके पर लोग न सिर्फ भांग पीते बल्कि बहुत से लोग ड्रिंक भी करते हैं। कुछ लोगों को यह भी पता नहीं होता है कि वे होली के सेलिब्रेशन के नाम पर कितना पी गए हैं और फिर अगले दिन का हैंगओवर भी काफी परेशान करता है। जिन लोगों को अगले दिन अपने काम पर जाना है, तो वे हैंगओवर में बैठे पछताते हैं कि काश थोड़ी कम पी लेता। अगर आप भी हैंगओवर से परेशान हो गए हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है हम आपको कुछ खास चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। अगर आप भी होली के बाद हैंगओवर से परेशान हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों को बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपनी बॉडी को फिर से रिफ्रेश कर सकते हैं। साथ ही खास बात ये है कि ये सभी नुस्खे घर की चीजों से ही तैयार किए गए हैं, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
होली के बाद अगर आपको भी हैंगओवर परेशान कर रहा है, तो आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है छाछ और काला नमक। एक गिलास छाछ में थोड़ा काला नमक मिला लें और अगर आप चाहें तो एक चुटकी काली मिर्च भी इसमें मिला सकते हैं। आप दिन में कई बार भी इसका सेवन कर सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को छाछ में थोड़ा पानी मिलाकर यानी उसे थोड़ा पतला करके पीना ज्यादा अच्छा लगता है।
हैंगओवर उतारने के लिए नींबू और पुदीने का पानी काफी फायदेमंद हो सकता है, चाहे वह हैंगओवर भांग का हो या शराब का। हैंगओवर कम करने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना भी बहुत जरूरी है और इसके लिए भी पुदीने का पानी काफी फायदेमंद हो सकता है। एक गिलास पानी में कम से कम एक नींबू निचोड़ लें और और पुदीने की कुछ पत्तियों को पीसकर डाल लें। स्वाद के अनुसार आप कुछ काला नमक भी डाल सकते हैं।
खासतौर पर जिन लोगों को होली के मौके पर शराब पी है, वे अपना हैंगओवर स्ट्रांग चाय या कॉफी से भी खत्म कर सकते हैं। खासतौर पर यदि आपका हैंगओवर में सिर भी दर्द कर रहा है, तो आपको कम मीठे के साथ चाय या कॉफी का सेवन करना अच्छा रहता है। इसलिए खाना खाने से पहले एक या दो कप चाय-कॉफी जरूर पी लें।
अगर आपका चाय या कॉफी पीने का मन नहीं है, तो आप सिर्फ पानी ही पीएं और उसमें आपके लिए एक ऑप्शन नारियल पानी भी है। कोकोनट वाटर इलेक्ट्रोलाइट व अन्य पोषक तत्वों से भरपूर तो होता ही है साथ ही यह हैंगओवर उतारने में काफी मदद करता है। अगर आप भी होली के बाद हैंगओवर से परेशान हैं।
सिट्रस फ्रूट जैसे संतरा व मौसमी आदि का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। खट्टे फलों का जूस पीने से शराब हो या भांग दोनों का ही हैंगओवर खत्म हो जाता है। साथ ही साथ इनमें खूब मात्रा में विटामिन व अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं और ये हमारी बॉडी को तेजी से हाइड्रेट भी करते हैं।