होली में खा लिया खूब मीठा तो अब ऐसे करें शुगर लेवल कंट्रोल, इतना आसान है नुस्खा कोई भी कर सकता है बिना झंझट फॉलो

गर्मियों में जहां शरीर को अधिक से अधिक मात्रा में पानी की जरूरत होती है वहीं, शरीर में जमा अतिरिक्त ग्लूकोज (Glucose level in body) को बाहर निकालने के लिए भी पानी पीना महत्वपूर्ण है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 9, 2023 7:01 AM IST

How to control sugar level after Holi festival: त्योहारों में जहां लोग जमकर धमाल करते हैं, नाचते-गाते और खाते-पीते हैं वहीं, त्योहार बीतने के बाद उन्हें चिंता सताने लगती है मोटापे और बीमारियों की। त्योहारों की मिठाइयों-पकवानों और चाय-कॉफी का स्वाद लेने के साथ ही ढेर सारी शक्कर, नमक, तेल और अनहेल्दी कार्ब्स भी हमारे शरीर में पहुंच जाते हैं और उसके साथ ही हाई बीपी, ब्लड शुगर लेवल और कई बार एलर्जिक रिएक्शन्स और इंफ्लेमेशन बढ़ने का भी डर सताने लगता है। विशेषकर, डायबिटीज के मरीजों के लिए यह समय काफी मुश्किल साबित हो सकता है क्योंकि बदलते मौसम के साथ अधिक मात्रा में चीनी का सेवन उनकी समस्याएं बढ़ाने का काम कर सकता है।

बढ़ती गर्मी और त्योहारों की दावत के बाद ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से रोकने का एक अच्छा तरीका है खुद को हाइड्रेटेड रखना। गर्मियों में जहां शरीर को अधिक से अधिक मात्रा में पानी की जरूरत होती है वहीं, शरीर में जमा अतिरिक्त ग्लूकोज (Glucose level in body) को बाहर निकालने के लिए भी पानी पीना महत्वपूर्ण है। डायबिटीज में पानी पीने से किस तरह शुगर लेवल कंट्रोल होता है वह समझने के लिए पढ़ें यह लेख। (controlling blood sugar level with water)

गर्मियों में शुगर लेवल कंट्रोल करने का आसान उपाय (Easy ways to control sugar level in summer season)

डायबिटीज में लिक्विड इंटेक (liquid intake in diabetes) बढ़ाने की सलाह दी जाती है क्योकि, अधिक मात्रा में पानी जब शरीर में पहुंचता है तो यह खून में तैर रहे ग्लूकोज को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इसी तरह पानी शरीर के हर अंग में जमा टॉक्सिंस (cleaning toxins from body) को भी साफ कर देता है। शुगर लेवल बढ़ जाने के बादशरीर में पानी की कमी होने लगती है और बार-बार पानी पीने का मन करता है। इसीलिए जब आप अधिक मात्रा में पानी पीते हैं तो ना तो शरीर में लिक्विड की कमी होती है और ना ही शुगर लेवल बढ़ता है। (benefits of drinking water in summers)

गर्मियों में रोज पीएं इतना पानी (How much water intake in essential in summer season)

एक्सपर्ट्स के अनुसार एक वयस्क व्यक्ति को दिन में 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। इसका अर्थ है कि 2-3 लीटर पानी प्रतिदिन पीना आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। चूंकि, गर्मियों में पसीना अधिक होता है और ऐसे में शरीर में पानी का स्तर मेंटेन करना भी जरूरी है इसीलिए,गर्मियों में पानी के साथ-साथ फलों और सब्जियों का जूस पीएं। साथ ही नारियल पानी (Coconut Water), छाछ (buttermilk), गन्ने का जूस (Sugarcane Juice) और बेल का शर्बत (Bel ka sherbet) भी पी सकते हैं।

इन सबके साथ-साथ डायबिटीज के मरीज अपना ब्लड शुगर लेवल नियमित चेक (check your blood sugar level regularly) करें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपनी दवाओं का सेवन करते रहें।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी और उसके इलाज से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source