नवरात्रि व्रत में एसिडिटी हो जाए तो क्या करना चाहिए? जानिए डॉक्टर से

Navratri 2025: अगर आप भी व्रत के दौरान एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं, तो इससे राहत पाने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

नवरात्रि व्रत में एसिडिटी हो जाए तो क्या करना चाहिए? जानिए डॉक्टर से
VerifiedVERIFIED By: Dr. Pawan Kumar Goyal

Written by priya mishra |Published : April 3, 2025 3:54 PM IST

How To Avoid Acidity During Fasting: कई लोग नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत रखते हैं। व्रत रखने का न केवल धार्मिक महत्व है, बल्कि इससे सेहत को भी कई लाभ होते हैं। व्रत रखने से हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इससे बॉडी नेचुरल तरीके से डिटॉक्स होती है। साथ ही, उपवास करने से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है। हालांकि, नौ दिनों तक व्रत रखने से कुछ लोगों को कमजोरी, चक्कर आना और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, कई लोगों को व्रत में एसिडिटी की समस्या भी होती है। अगर आप भी व्रत में एसिडिटी की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इससे राहत पाने और बचाव के लिए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए, इस लेख में फॉर्टिस हॉस्पिटल के सीनियर डायरेक्टर (इंटरनल मेडिसिन), डॉ पवन कुमार गोयल से जानते हैं कि व्रत के दौरान एसिडिटी से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

व्रत के दौरान एसिडिटी होने का कारण

डायटीशियन अबर्ना माथीवानन के मुताबिक, व्रत के दौरान एसिडिटी होने का मुख्य कारण लंबे समय तक खाली पेट रहना है। नवरात्रि का उपवास लोग अलग-अलग तरीके से रखते हैं। कुछ लोग केवल पानी का सेवन करते हैं, तो कुछ लोग फलाहारी खाना खाते हैं। लेकिन लंबे समय तक खाली पेट रहने और खानपान में बदलाव की वजह से पेट में एसिडिटी की समस्या हो जाती है। दरअसल खाली पेट में गैस्ट्रिक जूस अधिक मात्रा में बनता है, जिससे एसिडिटी होने लगती है। इसके अलावा, व्रत के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने की वजह से भी शरीर में हाइड्रेशन की कमी हो जाती है, जिससे एसिडिटी की समस्या और अधिक बढ़ जाती है।

एसिडिटी होने पर क्या करें

यदि आपको व्रत के दौरान एसिडिटी की समस्या हो रही हैं, तो नीचे दिए गए उपायों को अपनाकर आप इससे निजात पा सकते हैं।

Also Read

More News

नारियल पानी और छाछ का सेवन:  व्रत के दौरान एसिडिटी होने पर आप नारियल पानी और छाछ का सेवन कर सकते हैं। यह एंटासिड की तरह काम करते हैं और एसिडिटी को कम करने में मदद करते हैं।

गुनगुना पानी पिएं: एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए आप समय-समय पर गुनगुना पानी पीते रहें। इससे आपको एसिडिटी से राहत मिलेगी।

केले और खीरा खाएं: केला और खीरा, दोनों ही पेट के लिए फायदेमंद होते है। आप एसिडिटी होने पर इनका सेवन कर सकते है। यह एसिडिटी को और अधिक बढ़ने नहीं देंगे।

भीगे हुए बादाम खाएं: एसिडिटी की समस्या को कम करने के लिए आप रात भर भिगोए हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं। यह पेट को ठंडक देने के साथ-साथ एसिडिटी को नियंत्रित भी करते हैं।

व्रत के दौरान एसिडिटी से खुद को कैसे बचाएं?

यदि आप व्रत के दौरान एसिडिटी की समस्या से बचना चाहते हैं, तो हल्के खाने का सेवन करें और अधिक लंबे समय तक खाली पेट न रहें। ज्यादा मसालेदार और तले-भुने खाने से बचाव करें। साथ ही, थोड़ी-थोड़ी देर में गुनगुने पानी में शहद या नींबू मिलाकर पिएं, इससे पेट को आराम मिलेगा और आप तरोताजा भी महसूस करेंगे। इसके अलावा, रात को सोने से पहले दूध में हल्दी या इलायची डालकर पिएं इससे एसिडिटी से राहत मिलेगी और आप ऊर्जावान भी महसूस करेंगे।

TRENDING NOW

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।