Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बार-बार बढ़ जाता है बीपी? अपनाएं ये 5 टिप्स, जिनसे नॉर्मल हो जाएगा आपका ब्लड प्रेशर

High BP Tips: अगर ब्लड प्रेशर बढ़ गया है तो इस स्थिति में कुछ टिप्स जरूर आजमाएं। इनसे हार्ट हेल्थ में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा।

बार-बार बढ़ जाता है बीपी? अपनाएं ये 5 टिप्स, जिनसे नॉर्मल हो जाएगा आपका ब्लड प्रेशर
VerifiedMedically Reviewed By: Dr Shrey Sharma

Written by Anju Rawat |Published : March 10, 2026 7:51 AM IST

High BP Control Tips in Hindi: हाई ब्लड प्रेशर एक बहुत आम, लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। पहले हाई बीपी की समस्या बुजुर्गों में ज्यादा देखने को मिलती थी, लेकिन अब कम उम्र के लोगों में भी हाई बीपी देखने को मिल रहा है। इसके मुख्य कारण- खराब लाइफस्टाइल, तनाव, गलत खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी आदि हैं। शुरुआत में हाई बीपी का कोई लक्षण महसूस नहीं होता है, लेकिन जब समस्या गंभीर रूप लेती है तो इसके संकेत महसूस होने लगते हैं। आपको बता दें कि तेज सिरदर्द, चक्कर आना, घबराहट, थकान और दिल की धड़कन तेज होना आदि हाई बीपी के लक्षण हो सकते हैं। अगर ब्लड प्रेशर लंबे समय तक बढ़ा हुआ रहता है, तो इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी रोग विकसित होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए हाई बीपी के रोगियों को दवाइयों के साथ, कुछ टिप्स भी जरूर फॉलो करने चाहिए, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहे। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं हाई बीपी को कंट्रोल करने के टिप्स-

हाई बीपी को कंट्रोल करने के टिप्स- Tips to Control High BP in Hindi

1. नमक का सेवन कम करें

हाई ब्लड को कंट्रोल में रखने के लिए नमक का सेवन कम मात्रा में करें। हाई बीपी के मरीजों के लिए सबसे जरूरी है नमक का सेवन कम मात्रा में करना। क्योंकि ज्यादा नमक खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है और इससे ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ जाता है। डॉक्टरों के अनुसार, एक दिन में लगभग 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए। हाई बीपी के रोगियों को पैकेट वाले फूड, चिप्स, नमकीन और प्रोसेस्ड फूड से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

2. रोजाना एक्सरसाइज करें

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है। रोजाना कम से कम 30 मिनट फिजिकल एक्टिविटी करने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हृदय रोगों का जोखिम कम हो जाता है। आप रोजाना तेज चलना, साइकिल चलाना, योग करना या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं। आप रोजाना योग और प्राणायाम भी कर सकते हैं, इससे तनाव कम होता है और बीपी नियंत्रित रहता है।

Also Read

More News

3. तनाव को करें कंट्रोल

तनाव, हाई बीपी का एक बहुत बड़ा कारण है। लंबे समय तक तनाव में रहने से हार्मोनल बदलाव हो जाते हैं, इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। तनाव कम करने के लिए रोजाना मेडिटेशन, योग, म्यूजिक सुनना या अपने पसंदीदा काम करना फायदेमंद हो सकता है। ध्यान लगाने से दिमाग शांत होता है और इससे तनाव कम होता है। इससे बीपी को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है।

4. हेल्दी डाइट लें

ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है। डाइट में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त चीजें शामिल करें। अपनी डाइट में केला, नारियल पानी, पालक और दही आदि शामिल करें। इन चीजों के सेवन से बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जंक फूड, ज्यादा तला-भुना खाना और मीठी चीजों का सेवन कम करना चाहिए।

5. वजन को कंट्रोल में रखें

ज्यादा वजन या मोटापा भी हाई बीपी का एक बड़ा कारण हो सकता है। जब शरीर का वजन बढ़ जाता है, तो दिल को शरीर में रक्त पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बीपी बढ़ सकता है। इसलिए बीपी को नियंत्रण में रखने के लिए वजन को नियंत्रण में रखनाबहुत जरूरी है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights:

  • ब्लड प्रेशर कम करने के लिए तनावमुक्त रहना बहुत जरूरी है।
  • नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच जरूर कराएं।
  • हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए मेडिटेशन जरूर करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।