Tips for Dull Skin : बेजान त्वचा में जान डालने के लिए अपनाएं 2 नेचुरल रेमेडीज

यदि आपकी त्वचा भी डल और बेजान सी हो गई है, तो आप कुछ प्राकृतिक उपायों (Home remedies for dull skin in hindi) को अपनाकर बेजान हो चुकी त्वचा में दोबारा से जान ला सकते हैं। उसके लिए आप नीचे बताए गए दो उपायों को कुछ दिनों के लिए आजमाकर देख सकते हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : March 24, 2020 11:18 AM IST

Tips for dull skin in hindi : अक्सर मौसम बदलने के कारण त्वचा डल, बेजान, रूखी और मुरझाई सी नजर आने लगती है। ऐसे में त्वचा को प्रॉपर देखभाल की जरूरत होती है। यदि आपकी त्वचा भी डल और बेजान सी हो गई है, तो आप कुछ प्राकृतिक उपायों (Home remedies for dull skin in hindi) को अपनाकर बेजान हो चुकी त्वचा में दोबारा से जान ला सकते हैं। उसके लिए आप नीचे बताए गए दो उपायों को कुछ दिनों के लिए आजमाकर देख सकते हैं...

त्वचा क्यों होती है बेजान (causes of dull skin in hindi)

तनाव के कारण त्वचा बेजान हो जाती है।

रात में अच्छी और पर्याप्त नींद ना लेना।

दवा का सेवन करना।

प्रदूषण, धूल मिट्टी।

सूरज की हानिकारक किरणें भी त्वचा को कर देती हैं बेजान।

मौसम बदलने से भी त्वचा बेजान, रूखी और मुरझा जाती है।

अधिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना।

चेहरे पर गर्म पानी का इस्तेमाल अधिक करना।

Tips for Glowing skin : 4 जूस जिन्हें पीने से मुरझाई त्वचा में आ जाएगी जान, चेहरा करेगा ग्लो

1. जैतून का तेल (Olive oil for skin care) 

जैतून का तेल भी चेहरे पर ग्लो लाने का काम करता है। चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए आपको चाहिए एक चम्मच जैतून का तेल, तौलिया, गुनगुना पानी।

यूं करें इस्तेमाल

सबसे पहले अपनी हथेलियों पर ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें लें। उसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। अब आप तौलिए को पानी में भिगोकर उससे अपने चेहरे को साफ करें। रात में यह नुस्खा आजमाएंगी, तो लाभ अधिक होगा। इससे त्वचा में अंदर तक तेल में मौजूद पोषक तत्व जाएंगे और त्वचा की सेहत अच्छी होगी। ऑलिव ऑयल त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज  करता है। इस तेल में फ्लेवोनॉएड और पॉलीफेनॉल होते हैं, जो त्वचा से डेड सेल्स को हटाते हैं।

2. एलोवेरा (Aloe vera for skin care)

एलोवेरा जेल भी त्वचा के लिए एक बेहतरीन जेल है, जो त्वचा की कई समस्याओं को दूर करती है। चेहरे को सेहतमंद और ग्लोइंग बनाने के लिए आपको चाहिए एक चम्मच एलोवेरा जेल। साथ ही हल्दी, एक चम्मच शहद, एक चम्मच दूध।

यूं करें इस्तेमाल

सभी सामग्रियों को साथ में मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर पेस्ट लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार लगाएंगी, तो बेजान त्वचा (Tips for dull skin in hindi) में फिर से जान आ जाएगी। एलोवेरा जेल हर तरह की त्वचा से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए जाना जाता है। इस जेल से त्वचा को नमी मिलती है। त्वचा कोमल बनती है और प्राकृतिक चमक भी बरकरार रहती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source