
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : January 22, 2020 9:23 PM IST
Acne caused by hormonal imbalance usually appears in areas where a male would have a beard i.e. your jawline, cheeks, chin and upper neck.
चेहरे पर एक भी दाग हो जाए, तो लड़कियां परेशान हो जाती हैं। इस एक दाग को हटाने के लिए ना जाने क्या-क्या उपाय आजमाती हैं। मार्केट में उपलब्ध क्रीम तक लगा जाती हैं, लेकिन बाद में चेहरे को नुकसान ही पहुंचता है। बेशक, निखरी और बेदाग त्वचा हर किसी की ख्वाहिश होती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप कुछ भी अपनी नाजुक त्वचा पर ट्राई करने लग जाएं। बेहतर है कि त्वचा पर हुए दाग-धब्बों को हटाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को ट्राई करके देखें। कई बार धूल-धूप, प्रदूषण, त्वचा की साफ-सफाई का ध्यान ना रखने से भी त्वचा पर दाग-धब्बे (Tips for clear skin), झाइयां नजर आने लगती हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट (cosmetic treatment) करवाने की बजाय कुछ घरेलु उपायों को एक बार आजमाकर देखें। इनके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होंगे और आपकी त्वचा भी बेदाग एवं आकर्षक (Tips for clear skin) बनी रहेगी-
नींबू का इस्तेमाल जिस तरह से दाग-धब्बों (spotless skin), झाइयों को हटाने के लिए किया जाता है, ठीक उसी तरह से आप संतरे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। संतरे के रस में ब्लीचिंग गुण होता है, जिससे दाग (How To Get Clear Skin) कम होते हैं।
दो बड़े चम्मच संतरे का रस लें। इसमें थोड़ी सी हल्दी डालें। इसे रात में सोने से पहले चेहरे पर (How to get clear glowing skin) लगाएं। सुबह उठकर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
ऐलोवेरा जेल से भी आप आसानी से चेहरे के दाग-धब्बों को कम कर सकती हैं। इसका जेल लें। इसे दाग-धब्बों पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। एक से दो महीना इस घरेलू नुस्खे को आजमाएंगी, तो ही फायदा मिलेगा।
दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो ब्लीचिंग की तरह चेहरे पर असर करता है।
एक छोटी कटोरी में दही लें। इसमें नींबू का रस डालकर मिलाएं। इस पेस्ट को दाग और झाइयों को ऊपर लगाएं। जब सूख जाए, तो चेहरे को पानी से साफ कर लें।
Face Hair Removal Tips : चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए लगाएं ये 2 फेसपैक