Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Digestive Health: पाचन तंत्र को हेल्दी रखेंगी आपकी ये 5 आदतें

कई बार कुछ भी उल्टा-सीधा खाने, शारीरिक सक्रियता में कमी के कारण पाचन तंत्र खराब हो जाता है। यदि आपका भी पाचन तंत्र बिगड़ा रहता है, तो आप कुछ आसान से उपायों को आजमाकर पाचन प्रणाली को दुरुस्त रख सकते हैं। 

Digestive Health: पाचन तंत्र को हेल्दी रखेंगी आपकी ये 5 आदतें
पाचन तंत्र को हेल्दी रखेंगी आपकी ये आदतें

Written by Anshumala |Updated : August 9, 2021 11:48 PM IST

Tips for better digestive health: स्वस्थ रहने के लिए पाचन प्रणाली को भी स्वस्थ रहना (Better Digestive Health) बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अधिकतर रोगों और शारीरिक समस्याओं का जड़ आपके पेट से ही जुड़ा होता है। पाचनशक्ति जितनी मजबूत होगी, उतना ही अधिक आप स्वस्थ रहेंगे। कई बार कुछ भी उल्टा-सीधा खाने, शारीरिक सक्रियता में कमी के कारण भी पाचन तंत्र खराब हो जाता है। यदि आपका भी पाचन तंत्र बिगड़ा रहता है, तो आप कुछ आसान से उपायों को आजमाकर पाचन प्रणाली को दुरुस्त (Ways to Keep Digestive System Healthy in Hindi) रख सकते हैं।

पिएं गुनगुना नींबू पानी

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए सुबह उठकर प्रत्येक दिन गुनगुना नींबू पानी का सेवन (Tips for better digestion) करें। इससे पेट भी साफ होता है और मल त्याग करना आसान हो जाता है।

पाचन तंत्र एक्टिव रखने के लिए करें एक्सरसाइज

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से भी पाचन तंत्रएक्टिव होता है। इससे शरीर में भोजन अच्छी तरह से पच जाता है। एक्सरसाइज में जरूरी नहीं कि आप हार्ड कोर या कोई कार्डियो एक्सरसाइज करें। आप सुबह आधे घंटे टहल सकते हैं या फिर कोई हल्के योगासन भी कर सकते हैं।

Also Read

More News

घर का खाना खाएं

बाहर की चीजों में हाई कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ाने के साथ, पेट की सेहत को भी खराब (Ways to Keep Digestive System Healthy in Hindi) करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये हाइजीन को ध्यान में रखकर नहीं बनाए जाते हैं। बेहतर है कि घर का बना सादा और सुपाच्य भोजन करें। इससे पाचनशक्ति मजबूत होती है, सही तरह से कार्य करती है।

फाइबर अधिक करें शामिल

भोजन में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करने से पाचन तंत्र सुचारु रुप से कामकरता है। फाइबर के सेवन से पेट साफ होता है। कब्ज की समस्या नहीं होती है। कब्ज कई रोगों को जन्म दे सकता है। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जो फाइबर से भरपूर होते हैं। आपका बाउल मूवमेंट सही रहेगा, तो शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स भी आसानी से बाहर निकल सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इंटरमिटेंट फास्टिंग करें

भोजन समय पर करने की आदत डालें। दिन का भोजन 1-2 बजे के बीच खाएं, तो रात में 8 बजे तक खाना खा लें। कम और छोटे-छोटे अंतराल में भोजन करने से भी पाचन तंत्र को सही तरीके से भोजन को पचाने का वक्त मिल जाता है। आप चाहें तो इंटरमिटेंट फास्टिंग भी कर सकते हैं। इसमें आपको एक निश्चित समय पर खाना खा लेना होता है और बाकी के समय फास्टिंग करना होता है। इससे आप सीमित मात्रा में खाते हैं और वजन भी कंट्रोल में रहता है।

About the Author

... Read More