
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : November 21, 2023 1:05 PM IST
गले में इन्फेक्शन की वजह से कई बार कुछ अटका-अटका सा महसूस होता है। इस स्थिति में गर्म पानी के साथ शहद का सेवन करें। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण गले में अटका-अटका सा महसूस होने का इलाज कर सकता है। साथ ही संक्रमण के खतरों को कम कर सकता है।
धूल-मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण की वजह से गले में अटका-अटका सा अनुभव होता है। इस स्थिति में गले में मौजूद विषाक्त पदार्थों को हटाने के लिए आप नमक के पानी का प्रयोग कर सकते हैं। नमक के पानी से गरारा करने से गले की गंदगी को साफ किया जा सकता है। साथ ही यह गले के संक्रमण से मुक्ति दिला सकता है।
तुलसी की पत्तियों को चबाने से गले में होने वाली असहजता को दूर किया जा सकता है। दरअसल, इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले के संक्रमण को दूर कर सकते हैं। इसकी पत्तियों से आप काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। यह गले में होने वाली परेशानी से काफी हद तक छुटकारा दिला सकता है।
गले में अटका हुआ सा महसूस होने पर बेकिंग सोडा और नमक के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे अटका हुआ सा महसूस कम हो सकता है। यह मिश्रण गले के संक्रमण को कम करता है। साथ ही गले में होने वाले भारीपन से भी छुटकारा दिला सकता है।
1 गिलास पानी
हल्का सा गुनगुना पानी दिन में दो से तीन बार पीने से भी गले की परेशानी को कम किया जा सकता है। यह गले के संक्रमण से मुक्ति दिलाने का काफी असरदार नुस्खा है।
गले में अटका हुआ सा महसूस होने पर आप इन प्रभावी नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट से मदद लें।