Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बदलते मौसम में बहुत आम है गले का इंफेक्शन, तुरंत आराम पाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

सितंबर महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है। हालांकि मौसम में अभी ठंडक तो नहीं आई है लेकिन बदलाव जरूर महसूस किया जा रहा है। इस बदलते मौसम में सर्दी जुकाम, बुखार और गले में दर्द होना आम बात है। गले में दर्द या गले में इंफेक्शन सुनने में बहुत छोटी स्वास्थ्य समस्या लगती है लेकिन इसकी पीड़ा और तकलीफ को वही व्यक्ति समझ सकता है जो इसकी चपेट में हो

बदलते मौसम में बहुत आम है गले का इंफेक्शन, तुरंत आराम पाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

Written by Rashmi Upadhyay |Published : September 21, 2020 12:09 PM IST

सितंबर महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है। हालांकि मौसम में अभी ठंडक तो नहीं आई है लेकिन बदलाव जरूर महसूस किया जा रहा है। इस बदलते मौसम में सर्दी जुकाम, बुखार और गले में दर्द होना आम बात है। गले में दर्द या गले में इंफेक्शन सुनने में बहुत छोटी स्वास्थ्य समस्या लगती है लेकिन इसकी पीड़ा और तकलीफ को वही व्यक्ति समझ सकता है जो इसकी चपेट में हो। ऐसी स्थिति में गले में दर्द, जलन और थूक के साथ खून आना जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। यह न सिर्फ तकलीफ का सबब बनता है बल्कि आपके नियमित कामों को भी प्रभावित करता है। यह समस्या की शुरुआत में ही आप कुछ घरेलू उपचार अपनाकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम गले में इंफेक्शन के लिए 5 ऐसे नुस्खे बता रहे हैं जो काफी असरकारी हैं।

गले में इंफेक्शन होने के लक्षण

1. टॉन्सिल की सूजन

2. गर्दन में लिम्फ नोड्स में सूजन

Also Read

More News

3. गले में दर्द और सूजन

4. कानों में दर्द

5. बुखार के साथ मांसपेशियों में दर्द

6. बहती नाक और आंखों से पानी निकलना

7. थकान और सिर में दर्द

Monsoon Common Infections

गले में इंफेक्शन के लिए नुस्खे

1. गले में इंफेक्शन या दर्द होने पर नमक के पानी का गरारा बहुत फायदेमंद होता है। यह गले के दर्द, खराश और खांसी को कम कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नमक में गजब के एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। गरारा करने के लिए एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं और इसे इस्तेमाल करें। बेहतर परिणाम के लिए दिन में कम से कम दो-तीन बार गरारा करें। यह बैक्टीरिया को दूर करेगा और एसिड को बेअसर करेगा जो जलन पैदा कर सकता है।

2. वैसे तो हल्दी वाला दूध पीने के कई लाभ होते हैं जिसमें से एक गले का दर्द और इंफेक्शन दूर होना भी है। यह गले की सूजन, दर्द और कोल्ड व खांसी का भी इलाज करता है। आयुर्वेद की हल्दी वाले दूध को एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में जाना जाता है।

3. ऐसी स्थिति में हर्बल टी का सेवन कर राहत प्राप्त की जा सकती है। इस टी के लिए आपको 2 टुकड़े अदरक, 2 टुकड़े दालचीनी, 3 से 4 पत्ते तुलसी लें। इन्हें 1 कप पानी में डालकर उबालें और ठंडा होने के बाद सेवन करें।

4. आप पानी में अदरक, शहद और नींबू के रस का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। शहद गले की सूजन को कम कर खांसी का पक्का इलाज करता है। शहद एक हाइपरटोनिक आसमाटिक के रूप में भी कार्य करता है यानि कि यह सूजन वाले ऊतकों से पानी के साथ बाहर निकाल देता है।

Honey

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. एप्पल साइडर विनेगर (ACV) की प्रकृति अम्लीय होती है और ये गले में बैक्टीरिया को मार सकता है। यह सर्दी कोल्ड के लक्षणों को कम करने में भी मदद कर सकता है। आप अपने हर्बल चाय में 1 चम्मच एप्पल साइडर सिरका जोड़ सकते हैं या इसके साथ गार्गल करने के लिए उपयोग कर सकते हैं।