Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस लाल सब्जी का जूस पीते ही नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल निकल जाएगा बाहर, High BP से भी मिलेगा छुटकारा

Vegetable Juice For Bad Cholesterol: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आप इस सब्जी के जूस का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके फायदे और सेवन का तरीका -

इस लाल सब्जी का जूस पीते ही नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल निकल जाएगा बाहर, High BP से भी मिलेगा छुटकारा

Written by priya mishra |Published : January 31, 2024 12:27 PM IST

Tomato Juice For Cholesterol: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आजकल लोगों में काफी आम हो गई है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो शरीर में स्वस्थ कोशिकाओं के लिए जरूरी होता है। लेकिन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर यह नसों में जमने लगता है और ब्लॉकेज का कारण बन सकता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कोरोनरी हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। हालांकि, दवाइयों और हेल्दी डाइट की मदद से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, कई ऐसे घरेलू नुस्खे भी हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ऐसी कई सब्जियां मौजूद हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक सब्जी के बारे में बताएंगे, जिसके जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए, जानते हैं विस्तार से –

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है टमाटर का जूस – Tomato Juice For Lowering Bad Cholesterol

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए टमाटर के जूस का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। टमाटर के जूस में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सी़डेंट मौजूद होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह बैड कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकता है, जिससे धमनियों में प्लाक बनने का खतरा भी कम होता है। जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से टमाटर के जूस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह मोटापा, डाइबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों में भी असरदार होता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए टमाटर का जूस कैसे बनाएं - How To Make Tomato Juice In Hindi

बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना एक गिलास (280 ml) बिना नमक वाला टमाटर का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। टमाटर का जूस बनाने के लिए आप 2 टमाटर को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह पीस लें। आप चाहें तो इसमें एक टुकड़ा अदरक का भी शामिल कर सकते हैं। अब इसे गिलास में छान लें और फिर इसका सेवन करें। रोजाना इस जूस का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की परेशानी कम हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आप टमाटर के जूस सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या अधिक बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।