Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home remedies for Uric acid: आजकल लोगों की जीवनशैली लगातार प्रभावित हो रही है और इस कारण से यूरिक एसिड जैसी समस्याएं का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहै है। यूरिक एसिड एक प्रकार का अपशिष्ट पदार्थ है, जो शरीर में प्यूरीन के टूटने से बनता है। प्यूरीन एक प्रकार का कंपाउंड है, जो कुछ प्रकार के खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। वैसे तो यूरिक एसिड को कम करने के लिए अलग-अलग श्रेणियों में दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन घरेलू शुरुआत में घरेलू नुस्खों पर ही फोकस करके कई बार दवाओं की जरूरत ही नहीं पड़ती है। हमारे घर पर ही बहुत सी ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जिनका सेवन करना यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकता है। ऐसी ही एक बेहद स्वादिष्ट वाली चीज के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं, जिसका सेवन करके आप यूरिक एसिड को बढ़ने से बचा सकते हैं। (How to control uric acid pain)
यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर से जोड़ों में असहनीय दर्द हो सकता है और इसलिए घर पर ही आप अखरोट का सेवन करके इस स्थिति को विकसित होने से पहले ही रोक सकते हैं। अखरोट में खूब मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो यूरिक एसिड के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक माने जाते हैं। इसके साथ-साथ अन्य कई खास तरह के पोषक तत्व भी हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
वैसे तो अखरोट का सेवन करने के लिए उसे पानी में भिगोने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन अगर आपको यूरिक एसिड की समस्या है, तो पानी में भिगोना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। 3 से 4 घंटों के लिए पानी में भीगे हुए बादाम आसानी से पच जाते हैं, जिससे इसमें मौजूद पोषक तत्व भी आसानी से शरीर में अवशोषित होकर प्रभावी रूप से काम करने लगते हैं।
हालांकि, अगर आप ऐसे फूड्स का सेवन कर रहे हैं, जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करते हैं, तो साथ ही साथ आपको ऐसे फूड्स का सेवन करना भी बंद करना पड़ेगा जिनमें प्यूरीन की मात्रा ज्यादा होती है यानी जो फूड्स यूरिक एसिड लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए अपने डॉक्टर की सलाह से ऐसे फूड्स का सेवन जल्द से जल्द बंद कर दें जिनमें प्यूरीन पाया जाता है।
हाई यूरिक एसिड अत्यंत दर्दनाक स्थिति पैदा कर देता है और इसलिए इससे बचने के लिए डॉक्टर से नियमित रूप से सलाह लेते रहना चाहिए। डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं को नियमित रूप से व सही समय पर लेते रहें और उनके द्वारा बताई गई अन्य बातों का ध्यान भी रखें। साथ ही साथ यदि आप किसी घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इस बारे में भी अपने डॉक्टर को जरूर बताएं।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जानकारी के तौर पर लिखा गया है और इसमें बताए गए किसी भी इलाज व उपचार का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं किया जाना चाहिए।