Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पेट की गैस और एसिडिटी को चुटकियों में दूर करेगा ये मसाला, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Gas And Acidity Home Remedy: किचन में मौजूद यह मसाला गैस और एसिडिटी की समस्या से तुरंत राहत दिला सकता है। जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका।

पेट की गैस और एसिडिटी को चुटकियों में दूर करेगा ये मसाला, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Written by priya mishra |Published : January 2, 2024 4:37 PM IST

Home Remedies For Gas And Acidity: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण पेट में गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आजकल अधिकार लोग इस तरह की पाचन सबंधी समस्याओं से परेशान हैं। ज्यादा हैवी या मसालेदार खाना खा लेने, एक्सरसाइज न करने या लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने के कारण गैस की समस्या हो सकती है। पेट में गैस बनने पर पेट गुब्बारे की तरह फूल जाता है और भूख भी नहीं लगती है। इतना ही नहीं, गैस-एसिडिटी की वजह से सिरदर्द, उल्टी-मितली, सीने में जलन और पेट दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह की दवाइयों का सेवन शुरू कर देते हैं। लेकिन इनका ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो पेट की गैस को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं। इन्हीं नुस्खों में अजवाइन भी शामिल है। जी हां, अजवाइन का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से आराम मिल सकता है। तो आइए, जानते हैं गैस और एसिडिटी की समस्या में अजवाइन का सेवन कैसे करें?

गैस और एसिडिटी की समस्या में कैसे फायदेमंद है अजवाइन?

पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अजवाइन का उपयोग सदियों से किया जा रहा है।  इसमें थाइमोल नामक कंपाउंड होता है, जो गैस्ट्रिक रस का उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो पेट फूलने, अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके सेवन से पेट की गैस आसानी से निकल जाती है और पेट दर्द से भी आराम मिलता है।

गैस और एसिडिटी की समस्या में अजवाइन का सेवन कैसे करें?

अजवाइन की चाय

गैस और एसिडिटी की समस्या को दूर करने में अजवाइन की चाय बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। इसे बनाने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म कर लें। इसमें एक चम्मच अजवाइन डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर पी लें। इससे गैस और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही, कब्ज की समस्या भी दूर होगी।

Also Read

More News

अजवाइन और काला नमक

गैस और एसिडिटी की परेशानी को दूर करने में अजवाइन और काले नमक का नुस्खा कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच अजवाइन को तवे पर सेंक लें। फिर इसे पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें काला नमक मिलाएं। भोजन करने के आधे घंटे बाद इसे गुनगुने पानी के साथ लें। इससे पेट की गैस आसानी से बाहर निकल जाएगी और पेट दर्द से भी आराम मिलेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अजवाइन को चबाकर खाएं

एसिडिटी और गैस की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए आप अजवाइन को सीधे तौर पर चबाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप सुबह खाली पेट या भोजन  के बाद एक चम्मच अजवाइन के बीज को मुंह में रखें और चबाते रहें। इससे गैस की परेशानी दूर होगी, साथ ही, कब्ज और अपच की समस्या से भी राहत मिलेगी।