Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को पिघलाकर बाहर कर देगा किचन में रखा ये मसाला, बस ऐसे करें इस्तेमाल

Bad Cholesterol Home Remedies: शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए किचन में रखे कुछ मसाले फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही एक खास मसाले के बारे में -

नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को पिघलाकर बाहर कर देगा किचन में रखा ये मसाला, बस ऐसे करें इस्तेमाल

Written by priya mishra |Updated : March 18, 2024 2:03 PM IST

Home Remedies For Bad Cholesterol: गलत खानपान और खराब जीवन शैली के कारण आजकल लोग कई क्रॉनिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इनमें हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी शामिल है। दरअसल, हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमा हो जाता है। इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे गंभीर रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी होता है। दवाइयों और सही खानपान की मदद से हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। हमारे किचन में रखे कुछ मसाले शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इन्हीं मसालों में दालचीनी भी शामिल है। जी हां, दालचीनी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में दालचीनी कैसे फायदेमंद है और कैसे करें इसका सेवन?

दालचीनी से कैसे कम हो सकता है कोलेस्ट्रॉल?

भारतीय घरों में दालचीनी का इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है। यह न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में टोटल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह शरीर की सूजन को भी कम करने में भी प्रभावी होती है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कैसे करें दालचीनी का सेवन?

शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए दालचीनी की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पेन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें एक-दो दालचीनी के टुकड़े या एक चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर करीब 5 मिनट तक उबाल लें। फिर इसे छान लें और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसके नियमित सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, ब्लड शुगर लेवल और वजन को कंट्रोल रखने में भी काफी लाभ मिलेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए दालचीनी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। वहीं, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।