Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गले के दर्द और खराश को तुरंत कम करेगी ये स्पेशल चाय, सर्दी-जुकाम भी होगा कम

गले में खराश और दर्द को दूर करने के लिए मोरक्को की चाय सबसे बेस्ट चाय में से एक है। इस चाय में मौजूद प्रॉपर्टीज गले को तुरंत राहत देती है। इस चाय की खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन आसान सामग्रियों की आवश्यकता होगी। और वो हैं अदरक की जड़, शहद और नींबू का रस।

गले के दर्द और खराश को तुरंत कम करेगी ये स्पेशल चाय, सर्दी-जुकाम भी होगा कम
गले के दर्द और खराश को तुरंत कम करेगी ये स्पेशल चाय, सर्दी-जुकाम भी होगा कम

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : October 15, 2020 1:56 PM IST

गले में दर्द, जलन या खराश एक ऐसा अनुभव होता है जो सुनने में भले ही बहुत छोटी स्वास्थ्य समस्या लगता है लेकिन इसके दर्द को वही समझ सकता है जो इस घड़ी से जूझता है। जब व्यक्ति गले की खराब या दर्द का शिकार होता है तो उसे बात करने में, खाना खाने में, पानी पीने और यहां तक कि बोलने में भी दिक्कत होती है। क्योंकि गले की खराश इन दिनों चल रहे कोरोनावायरस का भी एक लक्षण है तो लोग इसकी चपेट में काफी आ रहे हैं। जब भी किसी को इस तरह की दिक्कत होती है तो लोग सबसे पहले गर्मागर्म चाय के कप का विकल्प चुनते हैं। दरअसल चाय पीने से गले को सेक मिलती है जिससे गले से संबंधित समस्याएं कई बार सही हो जाती है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो गले में दर्द होने पर चाय पीना पसंद करते हैं तो आपके बता दें कि अगर आप नॉर्मल चाय के बजाय कुछ चीजों को मिक्स कर अपने लिए स्पेशल चाय बनाकर पीएंगे तो आपके गले का दर्द तुरंत कंट्रोल हो सकता है। तो आइए जानते हैं किन चीजों को मिलाकर बनती है ये स्पेशल चाय और क्या हैं इसके फायदे-

fennel seeds

मोरक्को की चाय

गले में खराश और दर्द को दूर करने के लिए मोरक्को की चाय सबसे बेस्ट चाय में से एक है। इस चाय में मौजूद प्रॉपर्टीज गले को तुरंत राहत देती है। इस चाय की खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन आसान सामग्रियों की आवश्यकता होगी। और वो हैं अदरक की जड़, शहद और नींबू का रस।

Also Read

More News

शहद के लाभ

शहद गले को कोट करता है और एक नेचुरल एंटीबायोटिक के रूप में कार्य करता है। यह वास्तव में सबसे पुराने एंटीबायोटिक दवाओं में से एक है। यदि संभव हो तो मोरक्को चाय को बनाने के लिए असली शहद का प्रयोग करें।

अदरक के गुण

अदरक में मौजूद एंटी इन्फ्लामेट्री प्रॉपर्टीज गले की खराश को दूर करने में अद्भुत तरीके से काम करती है। अदरक शरीर में प्रो-इंफ्लेमेटरी प्रोटीन को अवरुद्ध करके मदद करता है। अदरक के सेवन से सर्दी-जुकाम और शरीर से दर्द व सूजन भी कम होती है।

नींबू के फायदे

नींबू गले की खराश को कम करने के साथ ही बलगम को तोड़ने में भी मदद करता है। नींबू में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है और संक्रमण से लड़ने की शक्ति देता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अन्य घरेलू नुस्खे

गले में खराश को दूर करने के लिए आप मसाला चाय, गुनगुने पानी, नमक के पानी और अन्य दादी नानी के नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं।