Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस खास चटनी से चुटकियों में दूर हो जाएगी यूरिक एसिड की समस्या, जानिए बनाने और खाने का तरीका

Chutney For High Uric Acid : यूरिक एसिड लेवल को कम करने के लिए आप कुछ स्पेशल चटनी की मदद ले सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं रेसिपी के फायदे।

इस खास चटनी से चुटकियों में दूर हो जाएगी यूरिक एसिड की समस्या, जानिए बनाने और खाने का तरीका

Written by anant shukla |Published : October 2, 2024 10:03 AM IST

Chutney For High Uric Acid : हाई यूरिक एसिड इन दिनों लोगों में आम है। इसकी वजह से गठिया, जोड़ों में दर्द और सूजन संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती है। दरअसल यूरिक एसिड शरीर में मौजूद गंदगी है, जो प्यूरिन के टूटने से बनती है। आमतौर पर लिवर इसे छानकर शरीर से बाहर कर देता है। लेकिन जब लिवर सही से काम नहीं कर पाता है, तो ये क्रिस्टल के रूप में जोड़ों के आसपास जाकर जमा होने लगते हैं। जिसकी वजह से चलने फिरने में समस्याएं होने लगती है। ऐसे में हाई यूरिक एसिड की समस्या का समाधान बेहद जरूरी है। यूरिक एसिड लेवल बढ़ जाने पर शरीर इसे बाहर नहीं निकाल पाता है। हालांकि डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके इसे कंट्रोल किया जा सकता है। आज हम इस लेख में आप लोगों को एक ऐसे खास चटनी के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है।

यूरिक एसिड कंट्रोल करती है ये चटनी - This chutney controls uric acid

हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कारगर इस चटनी में क्या-क्या इस्तेमाल होता है और क्या हैं इसके फायदे, आइए विस्तार से जानते हैं-

हरी धनिया की पत्ती - Green Coriander

हरी धनिया में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकलने में मदद करती हैं। धनिया में मूत्रवर्धक गुण भी पाया जाता है, जो यूरिक एसिड को बाहर निकलने में मदद करता है। ऐसे में अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, तो हरी धनिया की चटनी खूब सेवन करें।

Also Read

More News

ताजा पुदीना का पत्ता - Fresh Mint

पुदीना पाचन तंत्र को सुधारने और ताजगी के लिए जाना जाता है। यह शरीर को अंदर से ठंडा करता है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो जोड़ों के सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।

अदरक - Ginger

अदरक में प्राकृतिक एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो यूरिक एसिड की वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।

नींबू का रस - Lemon Juice

नींबू का रस यूरिक एसिड लेवल को संतुलित करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है और यूरिक एसिड के को कम करने में मदद करता है।

हींग - Asafoetida

हींग पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें प्राकृतिक रूप से एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो यूरिक एसिड के कारण होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में मदद करती है।

चटनी बनाने के लिए सामग्री - Ingredients For Making Chutney

  • एक कप धनिया की पत्ती
  • आधा कप पुदीना की पत्ती
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • एक छोटा चम्मच नींबू का रस
  • एक चौथाई छोटा चम्मच हींग
  • 102 हरी मिर्च स्वाद के अनुसार
  • नमक स्वाद के अनुसार

चटनी बनाने की विधि - Chutney Recipe

धनिया और पुदीना के हरे पत्तों को अच्छे से धो लें और उसके साथ में अदरक, हरी मिर्च, नींबू का रस, हींग और थोड़ा सा पानी डालकर सभी सामग्रियों को ग्राइंडर में अच्छे से पीसने के बाद जब चटनी तैयार हो जाए तो स्वाद के अनुसार इसमें नमक डालकर एक बार फिर से पीस लें। अब आपकी चटनी बनकर तैयार है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चटनी के सेवन का सही तरीका - Right way to consume chutney

इस चटनी को आप रोज सुबह शाम भोजन के साथ खा सकते हैं। यह दाल, चपाती, सलाद या चावल के साथ अधिक फायदेमंद होता है। नियमित रूप से रोज इसके सेवन से यूरिक एसिड लेवल कंट्रोल रहता है। साथ ही यह जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में भी मदद करते हैं।

About the Author

... Read More