नस-नस में भरे कोलेस्ट्रॉल को यूरिन से बाहर निकाल देगी ये खास ड्रिंक, दिन में इस तरह करें सेवन

Best Drink for Cholesterol :  शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप खास तरह की रेसिपी का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस जूस के बारे में और घर पर तैयार करने की विधि-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : April 12, 2024 8:31 AM IST

Best Drink for Cholesterol :  कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ है, जो शरीर की कई गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर हाई होने पर कई तरह की समस्याएं होने का भी खतरा रहता है। मुख्य रूप से बैड कोलेस्ट्रॉल यानि एलडीएल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ने पर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियां बढ़ सकती है। ऐसे में आपको अपने शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने की जरूरत होती है। बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करें। इसके अलावा आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के सेवन से भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे खास ड्रिंक की रेसिपी बताएंगे, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस खास ड्रिंक की रेसिपी-

सहजन के पत्तों का जूस कोलेस्ट्रॉल में है फायदेमंद

सहजन की पत्तियों कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित हो सकती हैं। अगर आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कमकरना चाहते हैं, तो सहजन की पत्तियों का सेवन करें। दरअसल, सहजन की पत्तियों में मौजूद ओलीफेरा आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक का खतरा कम किया जा सकता है।

कैसे तैयार करें सहजन के पत्तों का जूस?

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए सहजन की पत्तियों का जूस काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। इस जूस को घर पर बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-

आवश्यक सामग्री

  • सहजन की पत्तियां - 1 मुट्ठी
  • पानी - 1 गिलास
  • शहद - 1 चम्मच
  • काला नमक - 1 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले सहजन की पत्तियों को साफ करके अच्छे से धो लें।
  • अब इसे ग्राइंडर या फिर सिलबट्टे की मदद ले पीसकर इसके पेस्ट को 1 गिलास पानी में मिक्स कर लें।
  • अब इसमें आप शहद या फिर काला नमक मिक्स करके इसका सेवन करें।
  • आप चाहें तो इसमें छोड़ा सा नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं।

कब करें सहजन के पत्तों के जूस का सेवन?

सहजन के पत्तों के जूस का सेवन आप किसी भी समय तक सकते हैं। हालांकि, सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आपको काफी अच्छा रिलज्ट मिल सकता है। इससे शरीर को अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source