
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : September 14, 2021 2:52 PM IST
जैसा कि हम जानते हैं कि अब लगभग हर दिन या तीसरे दिन बारिश हो रही है और बारिश के दिनों में स्किन में होने वाली इरीटेशन और खुजली आदि बढ़ जाती है। इससे आपकी स्किन पर दाद-खाज-खुजली भी हो सकती है। यह बहुत आम होता है और अधिकतर लोगों को इसका सामना करना पड़ता है लेकिन आप को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि इसके बहुत से इलाज होते हैं और केवल घरेलू उपचारों के कारण भी आपकी स्किन में होने वाली खुजली ठीक हो सकती है। आज एक ऐसे ही नुस्खे के बारे में हम आपको बताने वाले हैं जिससे आपकी सारी खाज खुजली की समस्या ठीक हो जाने वाली है।
बारिश के दिनों में अधिकतर बैक्टीरिया आदि फैल जाते हैं और अगर आप अपने हाइजीन का ध्यान नहीं रखती हैं तो आपका इस प्रकार की स्किन स्थिति हो जाने का रिस्क और बढ़ता है। यह एक प्रकार की इंफेक्शन होती है जो आपकी स्किन पर रैश, निशान और रेडनेस भी ला सकती है। बारिश के मौसम में सब कुछ गीला हो जाता है और अगर आप कभी गीले कपड़े पहन लेती हैं या गंदे हाथों से अपनी स्किन को छू लेती हैं तो आपको यह इंफेक्शन हो सकता है। इसे एक्जिमा भी कहा जा सकता है।
इंग्रेडिएंट्स
विधि
सबसे पहले आप को करेला ले लेना है और उसे पानी में धो कर अच्छे से सूखा लें। अब करेले को ग्रेट कर लें और उसे निचोड़ कर इसका रस निकाल लें। यह सुनिश्चित करें कि इसके रस में कोई भी बीज मिक्स न हो सके। अब इस रस में आपको बाकी के दो इंग्रेडिएंट जोकि गुलाब जल और एलोवेरा जेल हैं, मिक्स कर लें। सब्जी चीजों को एक दूसरे के अंदर अच्छे से मिक्स कर लें।
एक कॉटन पैड को इस मिश्रण में भिगो लें और अपनी स्किन के उन इलाकों में लगाएं जहां आपको खुजली हो रही है। रस अप्लाई करने के बाद स्किन की थोड़ी थोड़ी मसाज भी करें ताकि यह आपकी स्किन में अच्छे से अब्सोर्ब हो जाएं। हो सकता है इससे आपको थोड़ी बहुत इरिटेशन या जलन भी हो लेकिन अगर ऐसा होता है तो इसे उतारे न और न ही चिंता करें, कुछ समय बाद आप बिलकुल ठीक हो जाएंगी।
जब तक आपकी खुजली वाली समस्या बिल्कुल ठीक नहीं हो जाती तब तक आपको इसका रोजाना प्रयोग करना है और रोजाना आपको इस नुस्खे का प्रयोग दो बार करना है। कुछ दिनों में ही आपको पूरा आराम दिखना शुरू हो जायेगा।
अगर आप के बच्चे की उम्र 10 साल से ऊपर है तो आप उन पर भी इस देसी नुस्खे का प्रयोग कर सकती हैं। ज्यादा छोटे बच्चों पर इस का प्रयोग न करें अन्यथा ऐसा करने पर उन को काफी जलन हो सकती है।
निष्कर्ष
अगर आप इस रेमेडी का प्रयोग लगभग रोज करेंगे तो आप को बहुत कम समय में ही इसके नतीजे देखने को मिलने लगेंगे। इनमें सारे इंग्रेडिएंट्स प्राकृतिक हैं और आप को इनसे डरने की या फिर साइड इफेक्ट्स की चिंता करने की भी कोई आवश्यकता नहीं हैं। इसको प्रयोग करने के कुछ घंटों बाद आप को अपनी स्किन पर किसी अन्य प्रोडक्ट का प्रयोग करने से बचना चाहिए।