Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
How to Purify the Lungs : दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है और यह मुद्दा सड़क से संसद तक पहुंच गया है। हालांकि, यह एकदम से नहीं हुआ है। पिछले कई सालों से सर्दियों में दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता हुआ दर्ज किया जा रहा था। दिल्ली का AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार सीरियस कैटेगरी में पहुंच गया है, जो लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अपने फेफड़ों को हेल्दी रखना मुश्किल हो रहा है और लोग अपने फेफड़ों को बचाने के लिए या हेल्दी रखने के लिए उपाय ढूंढ रहे हैं। दरअसल, लाइफस्टाइल में बदलाव करने के साथ-साथ आप जो खाते हैं, उसका भी आपके फेफड़ों और ओवरऑल हेल्थ पर बहुत असर पड़ता है।
ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको उस एक मसाले के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके रेस्पिरेटरी सिस्टम को मजबूत करने और फेफड़ों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। आपकी रसोई में पाया जाना वाला यह घरेलू मसाला ज़हरीली हवा के असर से निपटने में मदद कर सकता है। दरअसल, आज के समय में दिल्ली की हवा इतनी जहरीली हो गई है कि फेफड़े आपसे मदद मांग रहे हैं। वहीं, जिस मसाले की हम बात कर रहे हैं वह काफी सिंपल सा मसाला है, जो लगभग हर घर में मिल सकता है। यह मसाला कोई और नहीं, बल्कि लौंग है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो लौंग दिखने में भले ही छोटी सी लगती हो, लेकिन यह सांस की हेल्थ के लिए बड़ी फायदेमंद होती है। दरअसल, लौंग आपके सांस की नली से बलगम साफ करने, आपके फेफड़ों की सूजन कमकरने में मदद कर सकता है और प्रदूषण के लिए सबसे अच्छा एंटीडोट है, जिसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आप दिल्ली जैसे महानगर की खराब हवा से बचना चाहते हैं तो आज से ही लौंग का सेवन करना शुरू कर दें। आप लौंग का इस्तेमाल दो तरीकों से कर सकते हैं। पहला तरीका यह है कि आप जब भी घर से बाहर निकलें, तो अपनी जीभ के नीचे एक लौंग रख लें और इसके रस को चूसते रहें। इससे आपको खुद ही सांस की नली ज्यादा साफ यानी बलगम से मुक्त महसूस होने लगेगी।
दूसरा तरीका यह है कि अगर आप लौंग को जीभ के नीचे नहीं रख पाते हैं, क्योंकि इसका टेस्ट थोड़ा अलग होता है, जो शायद आपको पसंद न आए तो आप लौंग की चाय बनाकर भी सकते हैं। लौंग के सेवन से न सिर्फ आपके फेफड़ों की रक्षा होगी, बल्कि प्रदूषण के असर से होने वाले नुकसान से भी बचाएगी।
इसके अलावा, आप अपने लाइफ स्टाइल में भी थोड़े बदलाव कर सकते हैं, जिनसे फेफड़े मजबूत बनें। ये निम्न प्रकार हैं-