
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : February 1, 2024 12:35 PM IST
Uric Acid Control Kaise Karein : यूरिक एसिड की परेशानी आज के समय में काफी ज्यादा सामान्य हो चुकी है। अगर आप यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपने खानपान पर ध्यान दें। ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर कई तरह की परेशानी हो सकती है, जिसमें जोड़ों पर सूजन, दर्द इत्यादि शामिल है। इन स्थितियों का इलाज करने के लिए आप अपने खानपान में बदलाव करें। मुख्य रूप से यूरिक एसिड बढ़ने पर दिखने वाले लक्षणों को कम करने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपचार का सहारा ले सकते हैं, जिसमें धनिया की पत्तिया भी शामिल है। जी हां, मसालों और खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए धनियां पत्तियों का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। इस पत्ती से यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड में कैसे फायदेमंद है धनियां की पत्तियां और कैसे करें इसका इस्तेमाल?
ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए धनियां की पत्तियां काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकती हैं। दरअसल, धनियां की पत्तियों में ब्लड में मौजूद क्रिएटिनि और यूरिक एसिड के स्तर को कम करने का गुण होता है। हालाकि सिर्फ इन पत्तियों के उपयोग से यूरिक एसिड कंट्रोल नहीं होता है। दवाओं के साथ आप इसकी पत्तियों को सप्लीमेंट्स के रूप में ले सकते हैं। इससे यूरिक एसिड और क्रिएटिनिन के स्तर को सामान्य करने में तेजी आ सकती है। यह यूरिन मूत्र प्रवाह के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले धनिये की पत्तियों का एक गुच्छा लें, अब इसके डंढल को अच्छी तरह से निकाल लें और सभी पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इन पत्तियों को पीसकर 1 गिलास पानी में मिक्स कर लेंं और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
इसके अलावा आप इसका सेवन दूसरे तरीके से भी कर सकते हैं। इसके लिए धनिया की पत्तियों को दो गिलास पानी में डालकर इसे गैस पर करीब 10 मिनट तक उबालें। अब इसे छानकर इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने दें और फिर इसका खाली पेट सेवन करें। इससे समग्र स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा।
धनिया समग्र स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकता है। इसमें फाइबर, आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व समृद्ध रूप से होते हैं। इसके अलावा धनिया की पत्तियों में प्रोटीन के अलावा विटामिन सी और विटामिन के भी होते हैं। बता दें कि विटामिन के अल्जाइमर रोग के इलाज के लिए अच्छा माना जाता है।
इसकी पत्तियों में कैल्शियम, पोटेशियम, थायमिन, फॉस्फोरस और नियासिन जैसे खनिज भी होते हैं। यह लिवर और गट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
इतना ही नहीं, धनिया खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) के स्तर को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।
इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण होते हैं, जो अर्थराइटिस के इलाज में प्रभावी साबित हो सकते हैं।
धनियां की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी हो सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखे कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।