इन कच्चे पत्तों में है Bad cholesterol को शरीर से बाहर करने का दम, इस्तेमाल का सही तरीका होना चाहिए आपको पता

Leaf for cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं से निपटने के लिए सिर्फ दवाएं ही नहीं बल्कि घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल में लाना भी काफी फायदेमंद हो सकता है और इसके लिए आप इन खास पत्तों को इस्तेमाल में ला सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 5, 2023 2:01 PM IST

Chew this leaf empty stomach to get rid of ldl: हाई कोलेस्ट्रॉल लगातार गंभीर होती जा रही, ऐसी बीमारी है जिसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जब कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है, तो मरीज के शरीर की धमनियों में मोम जैसा एक पदार्थ जमने लगता है, जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) कहा जाता है। यह पदार्थ जमने के कारण धमनियों के अंदर का रास्ता कम होने लगता है, जिससे रक्त का बहाव प्रभावित होता है और इसका सीधा असर हार्ट पर पड़ता है। वैसे तो दवाओं व अन्य मेडिकल उपचारों की मदद से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखा जा सकता है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जो बिना किसी साइड इफेक्ट्स के शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं। ऐसा करने से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है और मरीज की दवाओं की निर्भरता भी कुछ हद तक कम हो सकती है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं -

बैड कोलेस्ट्रॉल के दुश्मन हैं ये पत्ते

शरीर की नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से निकालने के लिए तुलसी के पत्तों के बेहद फायदेमंद बताया गया है। दरअसल, तुलसी के पत्तों में एक नहीं बल्कि कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। तुलसी में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और टेनिन्स जैसे पॉलीफेनॉल्स कंपाउंड बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।

इस्तेमाल का सही तरीका

तुलसी के पत्तो का इस्तेमाल करने के कई अलग-अलग तरीके हैं, कुछ लोग इसके पत्तों का सेवन चाय में डालकर तो कुछ लोग दूध में डालकर करते हैं। वहीं कुछ लोग तुलसी के पत्तों को सलाद के साथ मिक्स करके भी इनका सेवन करते हैं। लेकिन धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकने के लिए इसका इस्तेमाल सुबह खाली पेट करना चाहिए। रोजाना खाली पेट तीन से 4 फ्रेश तुलसी के पत्ते जरूर चबाएं।

तुलसी के पत्तों के अन्य फायदे

सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए ही नहीं बल्कि तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल व एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई अन्य गुण पाए जाते हैं, जो अलग-अलग प्रकार के संक्रमणों से हमें बचाता है। साथ ही हाई ब्लड शुगर और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए भी तुलसी के पत्तों का सेवन किया जा सकता है।

डॉक्टर की सलाह जरूरी

हालांकि, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या कई जानलेवा समस्याओं के लिए जानी जाती है और इसलिए इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। इसलिए नियमित रूप से डॉक्टर से सलाह लेते रहना चाहिए और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं को भी समय पर लेते रहना चाहिए। साथ तुलसी के पत्तों को घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल करने से पहले भी एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख पूरी तरह से जानकारी के उद्देश्य से है और इसमें बताए गए किसी भी उपचार या घरेलू नुस्खे को इस्तेमाल में लाने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.