Summer Cold Treatment: गर्मियों में बह रही है नाक और आ रही है बार-बार खांसी तो ट्राई करें यह 1 घरेलू नुस्खा

गर्मियों के मौसम में जुकाम, बंद नाक और खांसी से राहत के लिए अलग तरीके अपनाने चाहिए। गर्मियों में होनेवाले खांसी-जुकाम की समस्या से आराम पाने के लिए प्रयोग किए जाने वाला एक ऐसा ही नुस्खा है शहद और लहसुन।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : May 11, 2022 1:50 PM IST

Home Remedy For Summer Cold: खांसी-ज़ुकाम ठंड के मौसम की सबसे कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम्स हैं लेकिन, कई बार गर्मियों के मौसम में भी लोगों को सर्दी-खांसी हो सकती है। हालांकि, गर्मियों में और ठंड के मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी में लोगों को अलग-अलग महसूस होता है लेकिन, इन दोनों के लक्षण और कारणों में कोई अंतर (difference between a winter and a summer cold) नहीं है। दोनों सीजन्स में खांसी और जुकाम राइनोवायरस (rhinovirus) के कारण फैलते हैं। यह संक्रमण बार-बार गंदे हाथ से नाक, आंखों और मुंह छूने की आदत के कारण बढ़ता है और लोगों में एक-दूसरे से है फैल सकता है। जैसा कि खांसी-जुकाम वायरस के कारण फैलता है इसीलिए इसका इलाज एंटीबायोटिक्स (antibiotics) से नहीं हो पाता। (Home Remedy For Summer Cold In HIndi)

क्या करें जब गर्मियों में हो जाए जुकाम और खांसी

सर्दियों में खांसी-जुकाम होने पर लोग चाय-कॉफी, हर्बल टी (Herbal Tea) और गर्म तासीर वाले मसालों (Garam Masala) या फूड्स से तैयार नुस्खों का सेवन करते हैं। लेकिन, गर्मियों के मौसम में जुकाम, बंद नाक और खांसी से राहत के लिए अलग तरीके अपनाने चाहिए। गर्मियों में होनेवाले खांसी-जुकाम की समस्या से आराम पाने के लिए प्रयोग किए जाने वाला एक ऐसा ही नुस्खा है शहद और लहसुन। गर्मियों में सर्दी-खांसी से राहत देने के साथ यह बंद गले और छाती में जकड़न की समस्या से भी राहत दिला सकता है। इस नुस्खे को तैयार करने और सेवन का सही तरीका आप पढ़ सकते हैं यहां। (Home Remedy For Summer Cold)

सर्दी-खांसी से आराम पाने के लिए यूं कर सकते हैं लहसुन-शहद का सेवन

  • कच्चे लहसुन की 2-3 कलियां लेकर उन्हें साफ करें। अब, उसे कूटकर पेस्ट बना लें।
  • फिर, इस पेस्ट में आधा नींबू का रस मिलाएं।
  • अब, आधा चम्मच शहद और चुटकीभर काली मिर्च का पाउडर इस मिश्रण में डाल दें।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • दिन में 2-3 बार इसका सेवन करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source