Herbal Tea Benefits: थायरॉइड, अर्थराइटिस और डायबिटीज समेत 10 बीमारियों को दूर करती है ये हर्बल टी, वीडियो में देखें बनाने का तरीका
Herbal Tea Benefits: थायरॉइड, अर्थराइटिस और डायबिटीज समेत 10 बीमारियों को दूर करती है ये हर्बल टी, वीडियो में देखें बनाने का तरीका
Herbal Tea Benefits: आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार ने दालचीनी, इलायची, सोंठ, सौंफ और ग्रीन टी की पत्तियों के द्वारा एक ऐसी हर्बल चाय के बारे में बताया है, जिसके सेवन से थायरॉइड, अर्थराइटिस और डायबिटीज समेत कुल 10 बीमारियां दूर हो जाएंगी।
Written By: Atul Modi | Updated : June 13, 2021 12:38 PM IST
चाय हम भारतीय लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा है। हम में से अधिकांश लोगों की दिन की शुरुआत चाय के कप के साथ होती है। लेकिन क्या होगा अगर हम आपसे कहें कि चाय पीने से आपको अनेक स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार (Dr. Dixa Bhavsar) एक ऐसी हर्बल चाय (Herbal Tea Benefits) लेकर आईं हैं, जो आपको सुबह तरोताजा महसूस कराने के साथ ही आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में भी मदद करेगी।
डॉक्टर दीक्षा की मानें तो यह चाय आपकी इम्युनिटी के लिए सबसे अच्छी है, सिर्फ इतना ही नहीं इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसका नींबू के साथ सेवन करने पर आपका वजन कम करने में भी मदद करती है। वह कहती हैं कि वजन कम करने और इम्युनिटी मजबूत बनाने के लिए इससे आसान उपाय कोई नहीं हो सकता है। यह हर्बल प्रतिरक्षा चाय कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है जैसे-
कमजोर इम्युनिटी
वजन बढ़ना (मोटापा)
थायरॉइड
रूमेटाइड अर्थराइटिस
बाल झड़ना
सुस्त त्वचा
जोड़ों का दर्द
मधुमेह
पीसीओएस (PCOS)
हार्मोनल असंतुलन
डॉ. दीक्षा की मानें तो यह हर्बल चाय इन सभी विकारों से लड़ने में मदद करती है। खराब जीवनशैली या धीमे मेटाबॉलिज्म के कारण होने वाली समस्याओं के लिए यह अद्भुत इम्यून टी एक रामबाण उपाय है। साथ ही यह हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाली सभी समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित करती है। आइए तो अब जानते हैं आप इस हर्बल चाय को किस तरह बना सकते हैं।
दार्जिलिंग के बगीचों से दालचीनी, इलायची, सोंठ, सौंफ और मूल ग्रीन टी की पत्तियां।
कैसे बनाएं:
You may like to read
एक बर्तन में 400 मिलीलीटर पानी और मुट्ठी भर धनिये के बीज लें। धनिया के पत्ते थाइरॉयड को संतुलित रखने में मदद करते हैं।
अब इसमें बाकी सामग्री को डालें, अगर आपको पसंद हैं तो आप इसमें इसमें कुछ पुदीना के पत्ते भी डाल सकते हैं
5-7 मिनट के लिए इसे अच्छी तरह उबालें और उसके बाद इसे किसी बर्तन में छान लें।
अब इसमें नींबू का रस मिलाएं
आपकी इम्युनिटी बूस्टिंग हर्बल टी तैयार है
कब और कैसे करें सेवन
बाजार में मिलने वाली अन्य चायों के विपरीत, इस चाय को सिर्फ एक गिलास पानी में डुबो कर नहीं बल्कि उबाल कर पीना चाहिए। इसे 2-5 मिनट तक उबालने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।
अगर सुबह सबसे पहले इस चाय का सेवन किया जाता है, तो यह चाय पूरे दिन अपना काम ठीक तरह से करती है।
आप इसके स्वाद और प्रभाव को बढ़ाने के लिए इसमें नींबू मिला सकते हैं, हालांकि यह अनिवार्य नहीं है। आप जैसे चाहें इसका आनंद ले सकते हैं।
इस हर्बल चाय के साथ ये भी करें फॉलो
दिन में 30 मिनट व्यायाम जरूर करें। जरूरी नहीं है कि आप जिम जाकर भारी वजन उठाएं। आप योग, पैदल चलना, स्किपिंग, सूर्य नमस्कार, जॉगिंग, स्विमिंग, पावर योग, प्राणायाम, जुंबा, डांस से लेकर वह सब कुछ कर सकते हैं जो आपको सुकून और आराम देता है।
अपनी भोजन की आदतों में बदलाव करें। जितना हो सके घर का बना ही खाएं। प्रोसेस्ड, मीठा और जंक फूड का सेवन सीमित करें। इसके अलावा अलावा दिनचर्या में कोई भी बदलाव जरूरी नहीं है।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.