
Also Read
Home Remedies For Uric Acid: यूरिक एसिड की समस्या आजकल लोगों में काफी आम हो गई है। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है, जिसे हमारी किडनी पेशाब के माध्यम से शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किसी कारणवश शरीर में इसका स्तर बढ़ने लगता है, तो यह जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमने लगता है। इसकी वजह से जोड़ों में तीव्र दर्द और सूजन की परेशानी हो सकती है। हाई यूरिक एसिड की समस्या को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको एक ऐसी स्पेशल चाय की रेसिपी बताएंगे, जो हाई यूरिक एसिड की समस्या को कंट्रोल कर सकती है। तो आइए, जानते इस खास चाय के बारे में -
यूरिक एसिड के मरीजों के लिए सही डाइट का होना भी बहुत जरूरी है। ऐसे कई फ्रूट्स हैं, जो यूरिक एसिड की परेशानी को कम कर सकते हैं। इन्हीं में केला भी शामिल है। अगर आप ब्लड में यूरिक एसिड को कम करना चाहते हैं, तो केले से छिलके बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। जी हां, सिर्फ केला ही नहीं, बल्कि इसका छिलका भी गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से हाई यूरिक एसिड की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
केले के छिलके में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो ब्लड में यूरिक एसिड के स्तरको कम कर सकते हैं। इसमें फ्लेवोनॉयड मौजूद होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से केले की चाय का सेवन करने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है।
सामग्री
केले के छिलके - 1 से 2
पानी - 2 गिलास
शहद - 1 चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच
विधि
सबसे पहले केले के छिलकों को धोकर साफ कर लें। अब एक पैन में 2 गिलास पानी डालें। इसमें केले के छिलकों को डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद इसे एक कप में छान लें। फिर इसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं। इसके नियमित सेवन से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही, जोड़ों के दर्द और सूजन से भी राहत मिल सकती है।
हाई यूरिक एसिड की परेशानी को दूर करने के लिए केले के छिलके की चाय का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।