Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Drink to Clean Lungs : वैसे तो ऐसा कोई खास ड्रिंक नहीं है, जो रातों-रात आपके फेफड़ों को डिटॉक्सीफाई कर सके, लेकिन कुछ ड्रिंक्स की मदद से फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है। इससे श्वसन क्रिया को भी बेहतर करने में काफी हद तक मदद मिलती है। ध्यान रखें कि डिटॉक्सीफिकेशन एक जटिल प्रक्रिया है, जो मुख्य रूप से लिवर और किडनी द्वारा की जाती है, फेफड़ों द्वारा नहीं। हालांकि, कुछ ड्रिंक में मौजूद पदार्थ फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जो अप्रत्यक्ष रूप से आपके श्वसन तंत्र को स्वस्थ रखने में प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं इस लेख में ऐसे एक खास ड्रिंक के बारे में विस्तार से-
आपके फेफड़ों में चिपकी गंदगी को बाहर करने के लिए आप लहसुन के पानी का सेवन कर सकते हैं। लहसुन के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होता है, जो आपके लंग्स को क्लीन करके आपके श्वसन तंत्र को स्वस्थ रखने में प्रभावी हो सकता है। इस पानी को आप घर पर बहुत ही आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं।
लहसुन का पानी आप दो तरह से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं आसान सा तरीका-
इसके लिए 1 से 2 कप पानी लें, इसमें 3 से 4 लहसुन की कलियों को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद पानी को छानकर चाय की तरह पिएं।
दूसरे तरीके के लिए आप लहसुन को कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसे पानी में घोलकर पी लें।
अपने फेफड़ों को क्लीन करने के लिए आप लहसुन के पानी का सेवन किसी भी वक्त कर सकते हैं। मुख्य रूप से सुबह खाली पेट इसका सेवन करना काफी हेल्दी माना जाता है। यह काफी प्रभावी साबित हो सकता है।