इस देसी नुस्खे से नस-नस में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल हो जाएगा बाहर, बस रोजाना इस तरह करें इस्तेमाल

Bad Cholesterol Kam Karne ka Desi Nuskha : शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए देसी नुस्खा आजमाया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 22, 2023 5:42 PM IST

Bad Cholesterol Kam Karne ka Desi Nuskha :  शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना एक गंभीर स्थिति की ओर इशारा करता है। ऐसे में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रखना बहुत ही जरूरी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हार्ट अटैक, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक का खतरा रहता है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि दुनियाभर में इन बीमारियों से मरने वालों की संख्या 2.6 मिलियन है। ऐसे में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना काफी गंभीर विषय है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति में आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

मुख्य रूप से खानपान पर अधिक जोर देने की आवश्यकता होती है। अगर आप नियमित रूप से अपने खानपान पर जोर देते हैं, तो बैड कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए आप देसी नुस्खे आजमा सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसा देसी नुस्खा बताएंगे, जो लगभग हर घर में बेहद ही आसानी से मिल जाता है। ये देसी नुस्खा तुलसी का पत्ता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

तुलसी का पौधा कोलेस्ट्रॉल को कर सकता है कम

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए तुलसी के पत्तों का प्रयोग किया जा सकता है। साल 2018 में जर्नल ऑफ फंक्शनल फूड में प्रकाशित के एक स्टडी के मुताबिक, तुलसी का पौधा आपके चयापचय संबंधी विकारों को खत्म कर सकता है। यह 40 से साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए काफी प्रभावी माना जाता है। अध्ययन में पाया गया है कि तुलसी का सेवन नियमित रूप से करने से शरीर में एलडीएल लेवल को भी घटाय जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए कैसे करें तुलसी पत्ते का सेवन

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप तुलसी के पत्तों को खाली पेट चबा सकते हैं। इसके अलावा इसे आप चाय के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों ही स्थितियों में यह आपके लिए हेल्दी हो सकता है। कुछ लोग तुलसी के पत्तों से पाउडर बनाकर इसे खाने में प्रयोग करते हैं। यह काफी हद तक प्रभावी माना जाता है।

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप तुलसी के पत्तों को प्रयोग कर सकते हैं। इससे काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिलती है। हालांकि, ध्यान  रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है, तो ऐसे में एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.